राज्य

‘एसएससी परीक्षा’ में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रों के समर्थन में आए राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान SSC छात्रों के प्रदर्शन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. रविवार को वहां हजारों छात्र परीक्षा में धांधली की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन प्रदर्शन की समय सीमा खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने करीब 40 छात्रों को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में इन्हे छोड़ दिया गया. लेकिन विवाद यही से शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दिल्ली पुलिस छात्रों के साथ जबरदस्ती करती हुई दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस के जवान लाठियां भांजते हुए दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए एक्स पर छात्रों का समर्थन किया.

छात्रों के समर्थन में आए राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लिखा कि ‘रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज – शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है. युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था – रोज़गार और न्याय. मिली क्या? लाठियां. साफ़ है – मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की. क्यों हो? ये सरकार जनता के वोटों से नहीं, वोट चुराकर सत्ता में आई है. पहले वोट चुराएंगे फिर परीक्षा चुराएंगे फिर नौकरियां चुराएंगे फिर आपका हक़ और आवाज़ – दोनों कुचल देंगे! युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों – आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी. अब वक्त है – डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का’.

हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि छात्रों को शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी. इसके बाद कुछ छात्रों को हिरासत में लिया लेकिन उन्हे छोड़ दिया गया था.

छात्र क्यों पहुंचे थे रामलीला मैदान?

देश में एसएससी परीक्षाओं में धांधली को लेकर लाखों युवा लंबे समय से परेशान हैं. छात्र एक मजबूत पारदर्शी परीक्षा सिस्टम की मांग करने के लिए रामलीला मौदान में प्रदर्शन करने पहुंचे थे. अभी हाल ही में एसएससी की जो परीक्षा हुई है उसमें तकनीकी गड़बड़ियां, परीक्षा केन्द्रों पर अव्यवस्था और अचानक परीक्षाएं रद्द होनो का मामला सामने आया था. इन्ही मुद्दों के लेकर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने रामलीला मैदान पहुंचे थे. छात्रों के साथ शिक्षक भी इस प्रदर्शन में शामिल थे.

news desk

Recent Posts

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

50 minutes ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

53 minutes ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

1 hour ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

2 hours ago

ट्रंप को झटका, नेतन्याहू ने बनाई दूरी: ईरान में जमीनी जंग से इजरायल ने खींचे हाथ

ईरान को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहे हैं।…

2 hours ago

भारत में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली। देशभर में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।…

2 hours ago