सियासी

सोनिया गांधी पर केस दर्ज की मांग करने वाली याचिका को कोर्ट ने किया खारिज… जाने क्या था मामला?

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल एक शिकायत को खारिज कर दिया है. यह शिकायत एक वकील द्वारा दायर की गई थी. जिसमें यह दावा किया गया था कि सोनिया गांधी का नाम भारत की मतदाता सूची में उस समय जोड़ा गया जब उन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं की थी.

दरअसल ये मुद्दा तब उठाया गया जब हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया. जिसके बाद सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट का मामला चर्चा में आया. इसके बाद कुछ शिकायतकर्ताओं ने अदालत से मांग की थी कि पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया जाए. हालांकि, अदालत ने याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह मामला आगे बढ़ाने लायक नहीं है.

शिकायत करने वाले वकील का कहना था कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली, लेकिन इससे तीन साल पहले यानी 1980 में ही उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में दर्ज था. वकील ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया और इसे गंभीर मामला करार दिया.

हालांकि, शिकायत में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि 1983 और 2023 के बीच हुई गलती किसी टाइमिंग की भूल थी या कुछ और. राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की और इसे खारिज कर दिया. कोर्ट ने शिकायतकर्ता के दावों को बेबुनियाद मानते हुए उसे स्वीकार नहीं किया.

news desk

Recent Posts

AAP का बड़ा खुलासा: राघव चड्ढा पर क्यों हुआ एक्शन, कहा-मोदी के खिलाफ बोलने से डर रहे थे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर कड़ी कार्रवाई के बाद सियासी…

57 minutes ago

लखनऊ-पूर्वांचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज शाम से बारिश-आंधी; 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD के ताजा अलर्ट…

1 hour ago

Chairman इस्तीफे के बाद HDFC Bank की बड़ी बैठक, 18 अप्रैल को Q4 नतीजों पर  टिकी सबकी नजर

मुंबई: देश के सबसे बड़े private sector lender HDFC Bank ने बताया है कि उसकी…

2 hours ago

राज्यसभा से हटाये जाने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी…कहा-खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

3 hours ago

Iran Conflict के छठे हफ्ते में ट्रम्प  का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में आर्मी चीफ को हटाया और अटॉर्नी जनरल  बदली गई

वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल…

3 hours ago