मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेजन प्राइम एयर का कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और आसपास खड़ी कई गाड़ियों से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की जानकारी है। दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट पर धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
अमेजन प्राइम एयर फ्लाइट 7598 के रूप में संचालित बोइंग 767-300 सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से मियामी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि करीब दोपहर 2 बजे ET यानी 1800 GMT पर विमान एयरपोर्ट के तिरछे रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह रनवे से फिसल गया और पास में मौजूद कई वाहनों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 से ज्यादा यूनिट मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया और प्रभावित लोगों की तलाश की गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लगाया गया है। इससे 250 से ज्यादा विमानों के परिचालन पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है।
अमेजन की प्रवक्ता केली नैनटेल के मुताबिक, 21 एयर का अमेजन एयर विमान मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश के दौरान हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने कहा कि स्थिति तेजी से बदल रही है और कंपनी घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
अमेजन की ओर से यह भी कहा गया कि कंपनी अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल प्राथमिकता हादसे से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाना है।
हादसे की जांच अब अमेरिकी विमानन सुरक्षा एजेंसियों के हाथ में होगी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) क्रैश की जांच करेगा, जबकि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान रनवे से क्यों फिसला। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।
लखनऊ। दिव्यांश जोशी (105) के तूफानी शतक के बाद विशाल चौधरी (4 विकेट) की गेंदबाजी…
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला PG इमारत के अचानक ढहने से 6…
संत कबीर नगर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर…
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की…
मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अपनी निजी जिंदगी का…
नई दिल्ली: अजा एकादशी का व्रत आज 7 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है।…