नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हालिया बयान पाकिस्तान में हलचल मचा रहा है.उनका यह बयान पड़ोसी देश के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा. सवाल यह है कि आखिर राजनाथ सिंह ने ऐसा क्या कहा, जिसके बाद पाकिस्तान को सामने आकर प्रतिक्रिया देनी पड़ी?
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि “सिंध की जमीन भले आज भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहा है. जहां तक जमीन का सवाल है, सीमाएं बदलती रहती हैं… कौन जाने, कल सिंध फिर से भारत का हिस्सा बन जाए.”
उनके इसी बयान पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय रक्षा मंत्री की टिप्पणी को “भ्रम से भरी” और “खतरनाक बदलाव की मांग करने वाली” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.
राजनाथ सिंह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन (VSHFA) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी किताब में उल्लेख किया है कि सिंधी हिंदू—खासकर उनकी पीढ़ी के लोग,अब तक सिंध के भारत से अलग होने को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं.
सिंह ने आगे कहा कि सिर्फ सिंध ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में हिंदू सिंधु नदी को पवित्र माना करते थे. उन्होंने यह भी बताया कि आडवाणी की किताब में लिखा है कि सिंध के कई मुसलमान भी यह मानते थे कि सिंधु नदी का पानी मक्का के आब-ए-जमजम से किसी भी तरह कम पवित्र नहीं है.
लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…
पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…