चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबको चौका दिया है, कल के मैच में सिर्फ चौके-छक्कों की ही बारिश नहीं हुई, बल्कि सोशल मीडिया पर ‘कैप्शन वॉर’ भी छिड़ गई। विराट कोहली ने जिस अंदाज़ में शुभमन गिल का विकेट सेलिब्रेट किया, गिल ने मैच खत्म होते ही उसका ऐसा सैवेज रिप्लाई दिया कि इंटरनेट फट गया है।
मैच के दौरान एक पल ऐसा आया जब विराट कोहली ने शुभमन गिल का विकेट लिया, बॉल पकड़ते ही कोहली अपने पुराने अंदाज़ में नज़र आए वही आंखों में चमक, मुठ्ठियां कसकर चिल्लाना और मैदान पर वहीं एग्रेसिव वे में सेलिब्रेशन। कोहली का यह अंदाज़ देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने मैच का रुख मोड़ दिया हो। फैंस को लगा कि आज कोहली का जोश गिल की टीम पर भारी पड़ेगा।
हालांकि, मैदान पर शांत दिखने वाले शुभमन गिल ने असली खेल मैच के बाद दिखाया। गुजरात टाइटन्स ने जेसन होल्डर और गिल की तूफानी पारियों के दम पर RCB को 4 विकेट से धूल चटा दी। जीत के तुरंत बाद गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया। गिल ने लिखा: “Play Hold @jaseholder98 Bold performance by the team tonight.”
सोशल मीडिया यूजर्स गिल के इस कैप्शन को विराट कोहली और RCB के लिए एक सीधा ‘तंज’ मान रहे हैं। दरअसल, RCB का ऑफिसियल स्लोगन “Play Bold” है। गिल ने बड़ी चालाकी से अपने साथी खिलाड़ी जेसन होल्डर के नाम के साथ ‘Bold’ शब्द का इस्तेमाल कर RCB के ही नारे को उनके खिलाफ इस्तेमाल कर दिया।
कल हुए मुकाबले में शुभमन गिल ने मात्र 18 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, लास्ट में जेसन होल्डर ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए गुजरात को एक यादगार जीत दिलाई। जहाँ एक तरफ RCB की टीम हार से निराश थी, वहीं गिल के इस वायरल पोस्ट ने इस हार के दर्द को बेंगलुरु के फैंस के लिए और बढ़ा दिया है।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दीपावली की खुशियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच…
दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है…
दिवाली के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में भी निवेशकों की हलचल देखने…
अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस…
राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है चोट से…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…