Trending News

Parliament Debate 2026 : Lok Sabha में महिला आरक्षण पर Shashi Tharoor का तंज कहा – “Barbed Wire में लिपटा तोहफा”

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026 : संसद के विशेष सत्र में आज कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण को Delimitation प्रक्रिया से जोड़कर सरकार महिलाओं की आकांक्षाओं को “बंधक” बना रही है।

थरूर ने अपने भाषण में इस कदम को “बार्ब्ड वायर में लिपटा हुआ तोहफा” बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण एक नैतिक जरूरत है और इसे बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए।

“महिला आरक्षण को तुरंत लागू करो”

लोकसभा में बोलते हुए थरूर ने साफ कहा कि महिला आरक्षण को Delimitation और जनगणना से जोड़ना बिल्कुल गलत है। उनके शब्दों में, “महिलाओं का हक तैयार है, इसे अभी लागू किया जा सकता है—इसे जटिल प्रक्रियाओं में क्यों उलझाया जा रहा है?”

उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों मुद्दों को अलग किया जाए और महिलाओं को उनका अधिकार तुरंत दिया जाए। कांग्रेस ने भी साफ किया कि वह महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है, लेकिन इसे Delimitation से जोड़ना उचित नहीं है।

“Delimitation होगा राजनीतिक डीमोनेटाइजेशन”

थरूर ने Delimitation को “राजनीतिक डीमोनेटाइजेशन” बताते हुए चेतावनी दी कि इससे देश के संघीय संतुलन पर असर पड़ सकता है। उनका कहना था कि जिन दक्षिण भारतीय राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया है, उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व घट सकता है, जबकि अधिक जनसंख्या वाले राज्यों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने 2016 की नोटबंदी का उदाहरण देते हुए कहा कि बिना पर्याप्त चर्चा और तैयारी के ऐसे फैसले देश को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सरकार की ओर से प्रस्ताव है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से 33% महिला आरक्षण लागू किया जाए और सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाए। इसी मुद्दे पर संसद में आज जोरदार बहस देखने को मिली और शाम तक मतदान होने की संभावना है।

थरूर के इस बयान ने एक बार फिर महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक संतुलन के बीच चल रही बहस को तेज कर दिया है।

news desk

Recent Posts

लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, नागपुर से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य अब सुलझने की कगार…

1 hour ago

SCO Summit: एक ही मेज पर बैठे राजनाथ सिंह और इशाक डार, भारत ने मंच से दिया सख्त संदेश

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'…

2 hours ago

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…

3 hours ago

अभिजीत दीपके ने रोका आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

3 hours ago

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

4 hours ago