Trending News

Lenskart Controversy: बिंदी-तिलक पर ‘No’ और हिजाब पर ‘Yes’! विवाद बढ़ा तो CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई

आईवियर जायंट Lenskart इस समय सोशल मीडिया के रडार पर है। कंपनी की एक ‘ग्रूमिंग गाइड’ लीक होने के बाद उस पर ‘धार्मिक भेदभाव’ के गंभीर आरोप लग रहे हैं। मामला इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया पर #BoycottLenskart ट्रेंड करने लगा, जिसके बाद फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल को खुद फ्रंटफुट पर आकर मोर्चा संभालना पड़ा।

क्या था उस ‘ग्रूमिंग गाइड’ में?


सोशल मीडिया पर वायरल हुए लेंसकार्ट के इंटरनल ट्रेनिंग डॉक्यूमेंट ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस गाइड के मुताबिक स्टोर स्टाफ के लिए कुछ सख्त नियम थे:
ड्यूटी के दौरान तिलक, बिंदी और कलावा पहनने पर पूरी तरह रोक थी। यहाँ तक कि सिंदूर को भी ‘बेहद कम’ रखने की हिदायत दी गई थी।

दूसरी तरफ, ब्लैक हिजाब और पगड़ी को गाइडलाइन्स के तहत अनुमति दी गई थी।

जैसे ही ये नियम पब्लिक हुए, यूजर्स ने कंपनी को आड़े हाथों लिया। लोगों का तर्क है कि एक भारतीय ब्रांड होकर मेजॉरिटी पॉपुलेशन की आस्था के प्रतीकों पर बैन और दूसरों को छूट देना सरासर ‘सॉफ्ट टारगेट’ पॉलिटिक्स है।

पीयूष बंसल का ‘डैमेज कंट्रोल’


मामला हाथ से निकलता देख शार्क टैंक इंडिया फेम पीयूष बंसल ने एक स्टेटमेंट जारी कर सिचुएशन क्लियर करने की कोशिश की। उन्होंने इसे एक “पुरानी और टेक्निकल गलती” करार दिया।

पीयूष ने स्वीकार किया कि डॉक्यूमेंट में बिंदी और तिलक वाली लाइनें गलत थीं और ये लेंसकार्ट के कल्चर को डिफाइन नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि इस विवादित हिस्से को 17 फरवरी 2026 को ही हटा दिया गया था, यानी वायरल होने से काफी पहले।

पीयूष बंसल ने भरोसा दिलाया कि उनके हजारों कर्मचारी अपनी धार्मिक पहचान के साथ काम करते हैं और कंपनी किसी की आस्था में दखल नहीं देती।

क्यों नहीं थम रहा गुस्सा?


पीयूष बंसल की माफी के बाद भी सोशल मीडिया शांत नहीं है। एक्टिविस्ट्स और यूजर्स का कहना है कि जब डॉक्यूमेंट फरवरी 2026 का है, तो इसे ‘पुराना’ कहकर पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। अब मांग की जा रही है कि लेंसकार्ट अपनी ‘Updated HR Policy’ को सार्वजनिक करे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

news desk

Recent Posts

UP Weather Alert: बारिश से नहीं मिलेगी राहत, 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 10 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम…

21 minutes ago

‘बिग बॉस 20’ का काउंटडाउन शुरू! Old vs New की टक्कर और ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ से आएगा बड़ा ट्विस्ट

साल के बाकी 11 महीने भले ही लोग किसी तरह निकाल लें, लेकिन सितंबर आते…

23 minutes ago

मिग-21 के जांबाज से कमर्शियल पायलट तक! अभिनंदन की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव

2019 में पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाले भारतीय वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन अभिनंदन…

2 hours ago

बक्सर में 12 नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, वीडियो वायरल होने पर खुला मामला; दो शिक्षक सस्पेंड

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में स्कूल और शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला गंभीर…

2 hours ago

हथिनीकुंड बैराज हादसे में 24 घंटे बाद मिला लापता जवान का शव, दूसरे की तलाश जारी; तेज बहाव में बह गई थी मोटर बोट

यमुनानगर: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स के जवानों के प्रशिक्षण के दौरान हुए…

2 hours ago