Trending News

शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन के चलते डॉक्टरों ने दी निगरानी की सलाह

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ने पर उन्हें पुणे के Ruby Hall Clinic में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी ओर से स्पष्ट किया गया है कि उन्हें रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, उल्टी की शिकायत के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें दो दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रहने की सलाह दी है। इस दौरान उनका ब्लड टेस्ट और सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। अस्पताल में उनकी बेटी Supriya Sule भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि 85 वर्षीय नेता को पिछले सप्ताह भी सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके सीने में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके चलते उन्हें कुछ दिनों तक सुपरविजन में रखा गया। पिछले शनिवार को उन्हें घर भेज दिया गया था और डॉक्टरों ने 3 से 4 दिन आराम की सलाह दी थी।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. परवेज ग्रांट के मुताबिक शरद पवार को हल्के डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती किया गया है। शरीर में तरल पदार्थ की कमी को देखते हुए उन्हें फ्लूड्स दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और वे दो दिनों तक Ruby Hall Clinic में निगरानी में रहेंगे, इसके बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

सुप्रिया सुले ने जताया आभार

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद Supriya Sule ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा था कि शरद पवार घर पर आराम करेंगे और जल्द ही अपनी नियमित गतिविधियां फिर से शुरू करेंगे।

सुले ने पवार की सेहत के बारे में चिंता जताने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया और रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों, नर्सों व सहयोगी स्टाफ के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके इलाज और देखभाल में अहम भूमिका निभाई।

news desk

Recent Posts

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद नहीं बच सकी जान

डोना पाउला स्थित घर में बेहोश मिले थे अभिनेता, अस्पताल में डॉक्टरों ने 45 मिनट…

56 minutes ago

गोमती का बढ़ा जलस्तर, लखनऊ के रिहायशी इलाकों में घुसा पानी; 90 नावें उतरीं, 35 परिवार सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रिहायशी…

10 hours ago

मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार…

10 hours ago

शादी के बाद पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने ले गया पति, बाइक पार्क करने गया तो पीछे से हो गया बड़ा खेल!

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी के बाद सामने आया एक हैरान करने वाला…

10 hours ago