Entertainment

Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल जल्द बनेंगी दुल्हन? वायरल ‘ब्राइडल लुक’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बेबाक बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तान्या के कुछ लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस ये गेस कर रहे हैं कि तान्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं?

लाल लहंगे में ‘दुल्हन’ सा निखार
तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गहरे लाल रंग का भारी ब्राइडल लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में वह ट्रायल रूम से बाहर निकलकर अपने लहंगे का घेर दिखा रही हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं। लेकिन जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वो था वीडियो का कैप्शन “And the preparations begin…”।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया है: एक यूजर ने लिखा, “फाइनली! क्या फरवरी में शादी वाली खबर सच थी?”

वहीं कुछ फैंस को ये किसी नए प्रोजेक्ट या ब्रांड शूट का हिस्सा लग रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा, “ये पक्का किसी नए म्यूजिक वीडियो या ऐड की शूटिंग है, तान्या इतनी आसानी से सस्पेंस खत्म नहीं करेंगी।”

21 दिन की लंबी शादी का था सपना!
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर के अंदर और फराह खान के व्लॉग में भी तान्या अपनी ग्रैंड शादी के सपनों के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने हिंट दिया था कि वह अपनी शादी को 21 दिनों का एक बड़ा फेस्टिवल बनाना चाहती हैं।

क्या है सच्चाई?
हालांकि अभी तक तान्या मित्तल या उनकी टीम की तरफ से शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन वीडियोज़ ने उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब देखना यह है कि तान्या जल्द ही अपने ‘मिस्टर राइट’ का खुलासा करती हैं या यह सिर्फ एक और ग्लैमरस फोटोशूट है।

news desk

Recent Posts

इंडियन लड़की के साथ वायरल हुआ ताइवानी स्टार का VIDEO, गले लगाते दिखे Cheng Chang Fan; कौन है ये लड़की, जानिए पूरी कहानी

मुंबई: इंटरनेट पर इन दिनों ताइवानी अभिनेता और मॉडल चेंग चांग फैन का नाम तेजी…

12 minutes ago

होर्मुज संकट: ईरान की अमेरिका को दो-टूक, ‘आर्थिक युद्ध जारी रहा तो तेल की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे’

3 मुख्य बातें ईरान ने अमेरिका की नई पाबंदियों के खिलाफ खाड़ी से तेल निर्यात…

15 minutes ago

अमरावती के महिला अस्पताल में भीषण अग्निकांड, SNCU में जिंदा जले 3 नवजात; रात 3:30 बजे मची चीख-पुकार

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के एक महिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल केंद्र…

17 minutes ago

अमेरिका ने ठोका 50% टैरिफ तो भड़के कनाडाई PM मार्क कार्नी, वार्ता से टीम बुलाई वापस; अब 8 सितंबर से US पर होगा पलटवार

वाशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत अचानक टूट…

19 minutes ago

गणपति जुलूस पर अंडा फेंकने से मुंबई में बवाल! दो गुट भिड़े, माझगांव में बढ़ा तनाव; पुलिस ने संभाला मोर्चा

मुंबई: माझगांव इलाके में गणपति मंडल की ओर से निकाले जा रहे आगमन जुलूस के…

22 minutes ago

कंगना के ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का पलटवार? दो शब्दों के पोस्ट ने फिर गरमाया पुराना विवाद

नई दिल्ली: कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुरानी जुबानी तकरार एक बार फिर…

26 minutes ago