राज्य

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, समोसा खिलाने के बहाने बुलाकर सहपाठियों ने छात्र को चाकुओं से गोदा

शामली: शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के इस्सोपुर टील गांव में रविवार को हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र अरशद की उसके ही सहपाठियों ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि दोस्तों ने उसे समोसा खिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर घात लगाकर पहले चाकुओं से गोंदकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अरशद मुरली मनोहर इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे उसके दोस्त विराट उर्फ चिंटू ने फोन कर उसे समोसा खिलाने की बात कही। अरशद घर से निकला ही था कि कुछ दूरी पर उसके सहपाठियों ने उसे घेर लिया। हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि अरशद संभल भी नहीं पाया। चाकू से कई वार करने के बाद उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक देसी तमंचा भी मिला है।

परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले अरशद का कुछ सहपाठियों से झगड़ा हुआ था और तभी से माहौल तनावपूर्ण था। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में डर और तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कांधला जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद काफी समझाने-बुझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शाम को कैराना विधायक नाहिद हसन (सपा) भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, जबकि परिवार अब बस न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

news desk

Recent Posts

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

4 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

5 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

5 hours ago

2027 वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! भारत-पाक मैच के एक टिकट के लिए लाइन में लगे लाखों फैंस

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर…

5 hours ago

मिट्टी, पीतल या मार्बल… दीपावली पूजन के लिए आखिर किस धातु की मूर्ति लाती है घर में अखंड समृद्धि?

रोशनी और धन के महापर्व दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। हर घर में माता…

5 hours ago