Trending News

बहराइच में समाजवादी पार्टी ने मतदाता जागरूकता रथ से SIR अभियान को गति दी

देशभर में चल रही मतदाता सूची की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया पर अब सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कार्यशैली, नाम कटने की आशंका और बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) पर बढ़ते दबाव को लेकर बहस तेज़ हो गई है।

उत्तर प्रदेश में यह अभियान तेजी से चल रहा है और कई चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। इस पूरे प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी (सपा) की नजर बनी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR की निगरानी के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी क्रम में प्रदीप कुमार एडवोकेट, जो सपा द्वारा बहराइच जिले के SIR प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हैं, उन्होंने जिले की सभी सात विधानसभाओं का दौरा किया। उन्होंने पार्टी के बीएलए, स्थानीय प्रभारी, विधान सभा अध्यक्ष और जिम्मेदार नेताओं के साथ बैठकें की और बूथों का भौतिक निरीक्षण किया।

नए मतदाता जोड़ने और फॉर्म-6 भरने के साथ-साथ लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करने के लिए समाजवादी मतदाता जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। यह रथ 30 जनवरी 2026 को कैसरगंज विधानसभा के फखरपुर कस्बे से रवाना हुआ और सदर बहराइच, पयागपुर और मटेरा विधानसभा होते हुए आगे बढ़ रहा है। अगले दिन रथ महसी विधानसभा पहुंचेगा।

news desk

Recent Posts

CWG 2026: शॉट पुट F57 में भारत का जलवा! सोमन राणा और शुभम जुयाल ने जीते मेडल्स, झोली में आए सिल्वर और ब्रॉन्ज

भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वैश्विक खेल मंच पर देश का परचम…

12 hours ago

सामान खोने की टेंशन अब खत्म! बिना सिम और रिचार्ज के चलेगा यह स्मार्ट ट्रैकर, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल दुनिया में जहाँ हर चीज़ स्मार्ट होती जा रही है, वहीं सामान गुम होने…

13 hours ago

‘या तो प्योर पेट्रोल का ऑप्शन दो, या रिपोर्ट लाओ’! E20 विवाद में केजरीवाल ने PM आवास मार्च से दिया अल्टीमेटम

देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल “E20 Fuel” को लेकर चल रही बहसों के बीच आम…

14 hours ago

CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मीन लंबोरिया ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी में गोल्ड, रिंग में ऑपोनेंटस को दी करारी मात

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी…

15 hours ago

अब इंसानों की तरह जमीन का भी बनेगा ‘आधार कार्ड! 14 डिजिट का Bhu-Aadhaar नंबर बदल देगा रियल एस्टेट का चेहरा

भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर अब एक और बड़ी क्रांति की तरफ कदम बढ़ा रहा है।…

17 hours ago