क्राइम

अलग-अलग पुरुषों संग करती शादी, कुछ रातें बिताती और फिर… जानें दो बच्चों की मां का ‘सुहाग कांड’

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की पुलिस ने गुरुवार को ऐसी कार्रवाई की है, जिसकी कहानी किसी क्राइम थ्रिलर जैसी सामने आ रही है। शुरुआत में एक साधारण शिकायत लगी, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस आगे बढ़ती गई, एक ऐसा जाल खुलता गया जिसने सभी को हैरान कर दिया।


हरियाणा के भिवानी निवासी सुरेंद्र ने बाबरी थाने में शिकायत दी थी कि खेड़ी बैरागी के एक मंदिर में उनसे पैसे लेकर शादी कराई गई थी। शादी के तीन–चार दिन बाद उनकी दुल्हन अचानक गायब हो गई—और साथ ले गई एक लाख रुपये नकद व आभूषण। पहली नज़र में मामला एक घरेलू विवाद जैसा दिखा, लेकिन पुलिस को जल्द ही संदेह हुआ कि कहानी कहीं ज्यादा गहरी है।


जांच में मिला कि महिला अकेली नहीं थी। उसके दो साथी भी थे, जो उसके साथ मिलकर अलग-अलग पहचान बनाते, फर्जी दस्तावेज तैयार करवाते और नए शिकार तलाशते थे। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों बाबरी बस स्टैंड के आसपास किसी नई वारदात की फिराक में हैं। दबिश दी गई और तीनों को पकड़ लिया गया।


पूछताछ में ये सच्चाई आई सामने

पूछताछ शुरू हुई तो रहस्य की परतें खुलती गईं। महिला ने बताया कि उसकी असली शादी 13 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं आरोपी रविंद्र ने खुलासा किया कि अरविंद और अंकित नाम का व्यक्ति उसे पूजा के लिए अलग-अलग फर्जी नाम और पते पर आधार कार्ड बनवाकर देता था। इस गिरोह ने यूपी और हरियाणा में अब तक शादी के नाम पर 8–10 ठगी की वारदातें की हैं।


एसपी शामली नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन पूजा मूलतः जालौन की रहने वाली है और वर्तमान में हरिद्वार में रहती है। उसका पति अब नहीं है। गिरोह ऐसे लोगों को ढूंढता है जो किसी भी तरह शादी करना चाहते हों। फर्जी दस्तावेज के बाद मंदिरों में शादी कराई जाती, महिला कुछ दिन ससुराल में रहती और फिर कैश व गिफ्ट लेकर फरार हो जाती। सुरेंद्र के घर से भी वह करीब 1 लाख रुपये और आभूषण लेकर भागी थी।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

2 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

2 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

3 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

5 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

7 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

8 hours ago