Entertainment

Infinity Castle ने कर दिया कमाल! Demon Slayer की एंट्री देख झूमे फैंस, क्या पहला मेगा ऑस्कर आएगा अब एनीमे की झोली में?

एनीमे आर्मी रेडी हो जाओ! जिस फ़िल्म ने थिएटर्स में गर्दा उड़ा दिया, वो अब सीधे हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच ऑस्कर (Oscars 2026) तक पहुँच गई है. ‘Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba – Infinity Castle’ , जिसे ‘बेस्ट एनिमेटेड फीचर’ कैटेगरी में एंट्री मिल चुकी है|
डायरेक्टर हरुओ सोटोराकी की इस फ़िल्म ने सिर्फ़ अपनी ज़बरदस्त कहानी और किलर विज़ुअल्स से ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी रिकॉर्ड्स की धज्जियाँ उड़ा दी हैं. वर्ल्डवाइड सक्सेस के बाद, ये उन 30 धांसू टाइटल्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी है, जो अब इस गोल्डन ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे|

इंडिया में भी ‘डेमन स्लेयर’ का क्रेज़!
इंडिया, जहाँ एनीमे को अभी भी स्ट्रगल करना पड़ रहा है, वहाँ भी ‘Demon Slayer: Infinity Castle’ ने आग लगा दी है| फ़िल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करके सबको चौंका दिया था। ये हाल ही में आई ‘Jujutsu Kaisen 0’ और ‘Suzume’ से कहीं ज़्यादा है, जो साफ़ दिखाता है कि इंडिया में अब एनीमे फ़ैन्बेस नेक्स्ट लेवल पर पहुँच चुका है|

नॉमिनेशन का काउंटडाउन शुरू!
ऑस्कर की इस रेस में ‘Demon Slayer’ को बड़े-बड़े हॉलीवुड एनीमेशन स्टूडियोज़ से ज़बरदस्त टक्कर मिलेगी| एकेडमी के मेंबर्स जल्द ही वोटिंग शुरू करेंगे। लेकिन असली मज़ा तो तब आएगा, जब 22 जनवरी 2026 को फाइनल नॉमिनेशन (जो आमतौर पर टॉप 5 होते हैं) की अनाउंसमेंट होगी।

फ़िल्म में नात्सुकी हाने और ताकाहिरो साकुराई जैसे कमाल के जापानी वॉयस आर्टिस्ट्स ने जान फूँक दी है। जापान में 18 जुलाई 2025 को प्रीमियर के बाद, ये 12 सितंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज़ हुई थी। तो देखना अब ये होगा की क्या ये रिकॉर्ड-ब्रेकिंग अनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ की हेरीटेज को आगे बढ़ाते हुए ऑस्कर नॉमिनेशन का टिकट भी हासिल कर पाएगी या नही?

news desk

Recent Posts

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

49 minutes ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

16 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

17 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

18 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

18 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

19 hours ago