Trending News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का शुक्रवार को लातूर में निधन हो गया। वे 91 साल के थे और सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर “देववर” में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

शिवराज पाटिल चाकुरकर ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे लोकसभा के स्पीकर रह चुके हैं और कई केंद्रीय मंत्री पदों पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

उन्होंने सात बार लातूर लोकसभा क्षेत्र से विजय प्राप्त की और 2004 में लोकसभा में हारने के बावजूद राज्यसभा से गृह मंत्री और अन्य केंद्रीय जिम्मेदारियां संभालीं।कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इंदिरा और राजीव गांधी सरकार में निभाई

शिवराज पाटिल चाकुरकर भारतीय राजनीति के एक अनुभवी और सम्मानित नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन और मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की।

वे पहली बार 1980 में लातूर से लोकसभा के लिए चुने गए और 1999 तक लगातार सात बार चुनाव जीतकर लोकसभा में एक प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे।

उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और 1991 से 1996 तक लोकसभा के स्पीकर भी रहे। इसके अलावा, उन्होंने देश और विदेश में कई पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

चुनाव हारने के बावजूद मिली बड़ी जिम्मेदारी

साल 2004 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी शिवराज पाटिल को सोनिया गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में गृह मंत्री का पद सौंपा। हालांकि, 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद सुरक्षा में हुई चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

news desk

Recent Posts

IPL 2026: जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगा बड़ा झटका, कप्तानी की एक गलती पड़ी भारी

अहमदाबाद: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3…

7 minutes ago

ईरान-अमेरिका संघर्ष: राष्ट्रपति ट्रंप के ‘यू-टर्न’ ने दुनिया को चौंकाया

वॉशिंगटन/तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच एक अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आया है।…

56 minutes ago

महंगाई की नई दस्तक: प्रीमियम ईंधन और कमर्शियल गैस महंगे, आम ग्राहक को आंशिक राहत

नई दिल्ली: देश में ऊर्जा कीमतों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई…

1 hour ago

सीधे मैसेज पर ईरान का खुलासा: अराघची ने बताया किस रास्ते हो रही संपर्क की कोशिश

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कूटनीति अब खुली बातचीत से ज्यादा “बैकचैनल” पर…

2 hours ago

पहली विदेश यात्रा में अक्सर लोग कर बैठते हैं बड़ी गलतियां ! पैकिंग से प्लानिंग तक रखें इन बातों का ध्यान..

विदेश यात्रा कई लोगों के लिए सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि लंबे समय से देखा…

4 hours ago