Entertainment

भाभीजी घर पर हैं’ के सक्सेना जी को रियल में पड़ा गुलशन ग्रोवर का जोरदार थप्पड़, इस बार “I Like It” नहीं-गुस्से में बोले: गला काट देता!

फेमस टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के सबसे अजीबो-गरीब किरदार, सक्सेना जी (अभिनेता सानंद वर्मा), को सीरियल के अन्दर तो अक्सर थप्पड़ पड़ते रहते हैं और थप्पड़ खाने के बाद उनका फेमस डायलॉग “I Like It” तो आपको जरुर हंसाता होगा. लेकिन इस बार उनको रियल में थप्पड़ खाना पड़ गया और वो भी सिनेमा के ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर के हाथों, जिसके बाद उनका अनुभव बेहद कड़वा रहा. सानंद वर्मा ने शूटिंग के दौरान घटी एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है, जिसने बॉलीवुड के सेट कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये थप्पड़ एक्टिंग नहीं, जानबूझकर था
सानंद वर्मा ने बताया कि यह घटना उनकी हालिया वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ की शूटिंग के दौरान हुई. एक सीन में, गुलशन ग्रोवर ने उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के, असलियत में एक ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया. सानंद के अनुसार, यह केवल एक्टिंग नहीं थी. थप्पड़ इतना ज़ोरदार था कि सानंद अंदर से बुरी तरह हिल गए. उन्होंने कहा, ‘मेरा मन किया कि मैं उनका गला काट दूं, पर मैं सीन में था और कुछ नहीं कह सका. ये जानबूझकर किया गया था, एक्टिंग नहीं’.

माफी क्यों नहीं मांगी? ‘सेल्फ-ऑब्सेस्ड’ हैं ग्रोवर
जिस बात ने सानंद वर्मा को सबसे ज़्यादा नाराज़ किया, वो थी गुलशन ग्रोवर का बिहेवियर. सानंद ने ज़ोर देकर कहा कि सेट पर असली थप्पड़ मारने से पहले बताना ज़रूरी होता है, ताकि सह-कलाकार तैयार रहे. लेकिन ग्रोवर ने न सिर्फ बिना बताए मारा, बल्कि थप्पड़ मारने के बाद माफी तक नहीं मांगी. सानंद ने दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का उदाहरण दिया जो माफ़ी मांगते हैं. सानंद ने गुलशन ग्रोवर पर हमला करते हुए कहा कि वो अपनी ‘बैड मैन’ की इमेज को बनाए रखने के लिए ये सब करते हैं और वो ‘सेल्फ-ऑब्सेस्ड’ टाइप के इंसान हैं.

पर्दे पर हज़ारों थप्पड़, पर असली थप्पड़ का दर्द अलग
सानंद वर्मा ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि उन्हें ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो में शायद हजारों बार थप्पड़ पड़े होंगे, और वह थप्पड़ खाने के लिए ही जाने जाते हैं. लेकिन जब ये थप्पड़ बिना सहमति और बिना माफ़ी के पड़ा, तो वो इसे एक गलत तरीका मानते हैं. इस घटना ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के सेट पर अभिनेताओं के बीच सीमा और सम्मान के मुद्दे को सामने ला दिया है.

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी ने गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

8 minutes ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

8 minutes ago

“भारत को बेच दिया…” राहुल गाँधी के इस बयान पर क्यों मचा घमासान ? बीजेपी सांसद ने की सब्सटेंटिव मोशन की मांग

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी…

1 hour ago

भारत, रूसी तेल और ट्रंप का दावा… ऊपर से अमेरिकी सोशल मीडिया पर बैन-पुतिन ने चला बड़ा दांव

अमेरिका इन दिनों भारत पर व्यापारिक दबाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।…

2 hours ago

शेयर बाजार की शुरुआत फीकी, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और शुरुआती कारोबार…

3 hours ago