राज्य

खेल मैदान में केजीबीवी बेटियों का ‘साइलेंट रेवोल्यूशन’… बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन में बेटियों ने बढ़ाया मान !

लखनऊ: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की बेटियों ने इस साल खेल के मैदान में ऐसा कमाल कर दिखाया है कि पूरे यूपी में इनकी चर्चा हो रही है. बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन में इन बेटियों ने जो “साइलेंट रेवोल्यूशन” शुरू किया है, उसने सबको चौंका दिया है.

खेल के हर मैदान में छाईं बेटियां

दरअसल, 2025–26 की स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में केजीबीवी की 504 बालिकाओं ने 22 तरह के खेलों में हिस्सा लिया और 50 मेडल—5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया. सबसे खास बात ये है कि 24 बेटियों का चयन राज्य स्तरीय टीमों में भी हो चुका है और ये संख्या आगे और बढ़ सकती है.


दर्जनों बच्चियाँ पिछले एक महीने में अलग-अलग जिलों में 10 दिन के रेज़िडेंशियल ट्रेनिंग कैंप में प्रैक्टिस कर चुकी हैं. इनकी परफ़ॉर्मेंस देखकर कोच भी खुश हैं और चयनकर्ता भी इंप्रेस.


संदीप सिंह ने बेटियों की सफलता पर कहा कि ये सिर्फ मेडल नहीं, बल्कि “न्यू यूपी” का आत्मविश्वास है. उन्होंने बताया कि सरकार बेटियों को खेल, सुरक्षा और अवसर—तीनों दे रही है, और नतीजा आज सभी के सामने है.


केजीबीवी की लड़कियों ने तोडा पिछला रिकॉर्ड

केजीबीवी की लड़कियों ने हॉकी, फुटबॉल, जूडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, कराटे, एथलेटिक्स, योगासन से लेकर नेहरू हॉकी कप तक में दम दिखाया. पिछले साल जहाँ सिर्फ 23 मेडल मिले थे, वहीं इस बार छह गुना से ज़्यादा उछाल देखने को मिला है.

केजीबीवी बेटियों का ‘साइलेंट रेवोल्यूशन’

ये उपलब्धियाँ सिर्फ खेल के आंकड़े नहीं, बल्कि बेटियों की नई उड़ान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की शुरुआत हैं. उत्तर प्रदेश की ये बेटियां अब पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई हैं—और आने वाले सालों में कई और बड़ी जीतों की कहानी लिखने को तैयार खड़ी हैं.

news desk

Recent Posts

लैपटॉप बाजार में आ गया बड़ा भूचाल! Google ने लॉन्च किया ऐसा सुपर-डिवाइस जो उड़ा देगा आपके होश!

लैपटॉप की दुनिया में तकनीक का एक ऐसा नया और खौफनाक दौर शुरू हो चुका…

32 minutes ago

CWC बैठक में SIR पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, खड़गे ने रखीं 5 मांगें, राहुल-प्रियंका ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने अपना…

42 minutes ago

मुज्तबा खामेनेई की गैरमौजूदगी में कौन ले रहा ईरान के बड़े फैसले? 6 लोगों की टीम पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली। ईरान में सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सार्वजनिक मौजूदगी न होने के बीच…

1 hour ago

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती है, तो एक…

1 hour ago

जौनपुर के पिलकिछा में रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, MRF समेत कई कंपनियां पहुंचीं

पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में MRF, Hindalco, Ashok Leyland, Subros…

3 hours ago

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का नाम लेकर होने लगी मस्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के प्रैक्टिस सेशन के दौरान तीन बैट चोरी हो…

3 hours ago