Trending News

लखनऊ में UGC कानून के खिलाफ अलग अंदाज का प्रदर्शन, सवर्ण मोर्चा का घर-घर स्टीकर अभियान; नेताओं को चूड़ी-बिंदी भेजने की चेतावनी

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में इन दिनों एक अलग तरह का विरोध देखने को मिल रहा है। सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ अनोखा अभियान शुरू किया है। संगठन के सदस्य इलाके के कई घरों पर विरोध के स्टीकर लगा रहे हैं और लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। इन स्टीकरों पर “मुझे सवर्ण समाज का होने पर गर्व है” जैसे नारे लिखे हुए हैं, जिनके जरिए मोर्चा सरकार और यूजीसी के फैसलों का विरोध जता रहा है।

स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए नियम सवर्ण समाज के साथ अन्याय करते हैं और आरक्षण व्यवस्था में असंतुलन पैदा करते हैं। इसी वजह से जनवरी 2026 से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन चल रहा है। उनका दावा है कि यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है और इसका मकसद सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है।

मोर्चा के एक पदाधिकारी ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और यूजीसी के नियम वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा के प्रमुख नेताओं को चूड़ी, बिंदी और कंगन भेंट किए जाएंगे, जिसे वे सरकार की “कमजोरी” के प्रतीक के तौर पर पेश करेंगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्टीकर लगा रहे हैं और लोगों से इस मुद्दे पर समर्थन मांग रहे हैं। हालांकि अभी तक कहीं से किसी तरह के तनाव की खबर नहीं आई है, लेकिन यह अभियान इलाके में चर्चा का विषय जरूर बन गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा।

news desk

Recent Posts

‘2017 से पहले अपराधियों पर हाथ डालने से डरती थी पुलिस’, पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी का माफिया राज पर तीखा हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष…

1 hour ago

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला सुरक्षित, पुलिस ने मांगी 3 दिन की अतिरिक्त हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी)…

1 hour ago

दिल्ली में जहरीली हवा का शिकंजा: ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, GRAP-1 की पाबंदियां लागू

राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…

3 hours ago

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश और नेपाल करेंगे मेजबानी, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…

4 hours ago

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…

4 hours ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

5 hours ago