Trending News

सऊदी अरब में पुलिस की गोली से घायल भारतीय नागरिक विजय की मौत! गिरिडीह के विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सऊदी अरब में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में विजय को गोली लगी थी. विजय झारखंड के गिरिडीह जिले के निवासी थे. यह घटना 16 अक्टूबर को हुई. सऊदी अरब में विजय हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे. क्रॉसफायरिंग के दौरान लगी गोली से गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 24 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

आखिरी वॉइस नोट ने खोला राज!

पहले सऊदी अरब की पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन विजय ने अपनी पत्नी को आखिरी वॉइस नोट में कहा था, “पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गलती से मुझे लग गई” यह सुनकर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. हालांकि इसी वॉइस नोट से ये साफ भी हुआ कि विजय को सऊदी पुलिस ने जानबूझकर गोली नहीं मारी. विजय के दो छोटे बच्चे हैं बड़ा बेटा 5 साल का और छोटा 3 साल का है. पूरे गांव में शोक फैल गया है और परिवार वाले विजय का शव भारत लाए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं.
कंपनी के बड़े अधिकारी के कहने पर विजय काम की कुछ चीज़ें लेने गए थे. उसी समय वहां स्थानीय पुलिस और स्मगलरों या वसूली करने वाले गैंग के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. उसी क्रॉसफायर में विजय को गोली लग गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने तुरंत कदम उठाए. उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास, झारखंड के राज्यपाल और गिरिडीह के डीसी को पत्र लिखकर कई मांगें कीं. इनमें घटना की निष्पक्ष और साफ-सुथरी जांच कराना, विजय के शव को जल्दी भारत लाना, परिवार को कानूनी और आर्थिक मदद देने कि मांग की है. विधायक ने बताया कि वह कंपनी के अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं और राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को भी पत्र भेज चुके हैं. उन्होंने कहा कि “दूतावास की जल्दी कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिलेगी और जल्द से जल्द विजय के शव को भारत लाया जाएगा”.

news desk

Recent Posts

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

1 hour ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

2 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

3 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

5 hours ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

5 hours ago