Trending News

लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद! विधान परिषद चुनाव के बीच प्रशासन का बड़ा आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

लखनऊ: विधान परिषद चुनाव को देखते हुए राजधानी लखनऊ में दो दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन ‘ड्राई डे’ घोषित किया है। इन दोनों तारीखों पर शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह फैसला लिया गया है।

जिलाधिकारी विशाख जी. ने 19 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया था। इसके तहत शराब बिक्री से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों और लाइसेंसधारकों को निर्धारित तारीखों पर अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

किन-किन दुकानों पर लागू होगा प्रतिबंध?

प्रशासन के आदेश के मुताबिक, देशी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, बीयर की दुकानों, बार, भांग और ताड़ी की दुकानों के साथ विदेशी शराब की फुटकर और थोक दुकानों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। इसके अलावा एफएल-2, एफएल-2बी, सीएल-2 और बीडब्ल्यूएफएल-2 श्रेणी के लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों को भी आदेश का पालन करना होगा।

शराब की बिक्री से संबंधित अन्य प्रतिष्ठानों और सेना तथा अर्धसैनिक बलों की कैंटीनों पर भी यह आदेश लागू होगा। संबंधित लाइसेंसधारकों को मतदान और मतगणना के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने होंगे।

किस कानून के तहत जारी हुआ आदेश?

जिला प्रशासन ने संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 59 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ग) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शराब की बिक्री पर रोक लगाई है। इसका उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखना है।

नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने सभी आबकारी लाइसेंसधारकों को निर्देश दिया है कि वे 23 और 27 अक्टूबर को अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन दिनों दुकानें बंद रहने के बदले लाइसेंसधारकों को किसी तरह का प्रतिफल या मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ड्राई डे के आदेश का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारकों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

vineet verma

Recent Posts

विदुर नीति: सबसे ज्यादा खतरा बाहर वालों से नहीं, अपनों की इन 3 आदतों से होता है! भरोसा करने से पहले पहचान लें ये संकेत

नई दिल्ली: जिंदगी में सबसे ज्यादा भरोसा अक्सर हम अपने परिवार और करीबियों पर करते…

14 minutes ago

गले में सूजन, हर वक्त थकान और सुस्ती को न करें नजरअंदाज! आयोडीन की कमी बिगाड़ सकती है थायरॉयड, AIIMS ने इन लोगों को किया सतर्क

नई दिल्ली: शरीर में आयोडीन की कमी को अक्सर लोग मामूली पोषण संबंधी समस्या समझकर…

28 minutes ago

सीढ़ियों के नीचे रखी ये 5 चीजें घर में बढ़ा सकती हैं नकारात्मकता! बिना तोड़-फोड़ के ऐसे सुधारें वास्तु दोष

नई दिल्ली: घर बनवाते समय अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे बची जगह का इस्तेमाल सामान…

43 minutes ago