Trending News

प्यार की कोई उम्र नहीं होती! संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की जोड़ी ने तोड़ दिए सारे स्टीरियोटाइप्स, फैंस बोले ‘वाह, क्या जोड़ी है’.

बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा किसी फिल्म की नहीं, बल्कि एक ‘वायरल शादी’ की हो रही है. सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की दूल्हा-दुल्हन वाले लुक की तस्वीरें और वीडियो ऐसी छा गई हैं कि लोगों ने पूछना शुरू कर दिया. की क्या सच में दोनों ने शादी कर ली है?  लाल जोड़े में महिमा चौधरी का रॉयल अंदाज़ और शेरवानी में संजय मिश्रा की सादगी. दोनों की जोड़ी देखकर हर किसी की आंखें चमक उठीं.

असलियत जानकर फैंस बोले — “अरे ये तो फिल्म थी!”

असल में ये शादी हकीकत नहीं थी, बल्कि आने वाली फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का प्रमोशनल शूट था. इस फिल्म में संजय मिश्रा एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव झेलने के बाद दूसरी बार शादी करने का फैसला करता है. और उनकी दुल्हन बनी हैं. महिमा चौधरी, जो लंबे वक्त बाद इस फिल्म से धमाकेदार वापसी कर रही हैं.

शूट खत्म होने के बाद दोनों ने मस्ती-मजाक में रील शूट की और वही वीडियो जब सोशल मीडिया पर पहुंचा, तो लोगों ने समझ लिया कि सच में शादी हो गई है. कई यूज़र्स ने तो इसे “बॉलीवुड का सबसे क्यूट सरप्राइज” बताया.

फिल्म से बढ़ीं उम्मीदें

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो बताती है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती. फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट-लुक ने पहले ही दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी थी और अब इस वायरल वीडियो ने फिल्म को सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है. संजय मिश्रा ने जहां अपने अनोखे अंदाज़ से लोगों को फिर से दीवाना बना दिया है, वहीं महिमा चौधरी ने साबित कर दिया कि असली ग्लैमर उम्र से नहीं, अदा से आता है.

news desk

Recent Posts

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज, 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…

1 hour ago

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

12 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

15 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

15 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

15 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

16 hours ago