लखनऊ। समीर रिजवी (नाबाद 80), ध्रुव जुरेल (55), प्रियम गर्ग (54), रिंकू सिंह (41) और प्रशांत वीर (नाबाद 37) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को 58 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। यह मुकाबला राजकोट में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 48 ओवर में 5 विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 48 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन ही बना सकी।
उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (13) और आर्यन जुयाल (22) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। हालांकि, टीम ने 43 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद ध्रुव जुरेल और प्रियम गर्ग ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 114 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ध्रुव जुरेल ने 62 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 55 रन, जबकि प्रियम गर्ग ने 55 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की बेहतरीन पारी खेली।
मध्यक्रम में समीर रिजवी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। कप्तान रिंकू सिंह ने 35 गेंदों में 41 रन, जबकि प्रशांत वीर ने 18 गेंदों में नाबाद 37 रन ठोककर टीम के स्कोर को 322 तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम निर्धारित 48 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन ही बना पाई।
गेंदबाजी में जीशान अंसारी ने 3 विकेट, अनुभवी कुलदीप यादव ने 2 विकेट, जबकि प्रशांत वीर और विप्रज निगम ने 1-1 विकेट झटके।
इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य अब सुलझने की कगार…
ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…
विजयादशमी का नाम आते ही मन में रावण के विशाल पुतले और उसकी आग की…
अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…