खेल

समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत, नोएडा किंग्स को आठ विकेट से किया पराजित

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी की नाबाद 91 रन की तेज तर्रार पारी की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के कानपुर चरण के तीसरे व लीग के 25वें मैच में नोएडा किंग्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते यह मैच 12-12 ओवर का खेला गया। नोएडा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स ने 10.4 ओवर मे दो विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान और कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा के बल्लेबाजों ने तेजतर्रार अंदाज में रन जुटाए और निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाए। टीम के कप्तान प्रशांत वीर ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाते हुए पारी के अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे।

इससे पहले टीम को शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक ने सधी शुरुआत दिलाई दी। शोएब सिद्दीकी ने 10 गेंदों पर दो चौके व 2 छक्के से 20 रन की पारी खेली। शोएब तीसरे ओवर में अजय कुमार की गेंद पर विकेट के पीछे अभिषेक पाण्डेय को कैच थमा बैठे। फिर नियमित अंतराल में टीम के विकेट गिरते रहे।

अगले ओवर में रवि सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। माधव कौशिक ने 11 गेंदों पर एक चौके व 4 छक्के से 31 रन की पारी खेली। कानपुर से यशोवर्धन सिंह ने तीन ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अजय कुमार को दो विकेट मिले।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओर सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (0) दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। वहीं चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांशु पाण्डेय (6) को प्रशांत वीर ने बोल्ड किया।

इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में उतरे समीर रिजवी ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 39 गेंदों पर 11 चौके व पांच छक्के से नाबाद 91 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

उनका साथ देते हुए अभिषेक पाण्डेय ने 17 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्के से नाबाद 31 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 93 रन की अजेय साझेदारी करते हुए टीम की जीत आसान कर दी।

कानपुर सुपरस्टार्स ने 10.4 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। घरेलू दर्शकों के सामने मैच जिताऊ पारी खेलने वाले समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ टीम को शानदार जीत दिलाई, बल्कि दबाव की स्थिति में धैर्य और सकारात्मक खेल का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

news desk

Recent Posts

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या से लेकर अदालत…

5 hours ago

नवरात्रि में जन्मे बच्चों को लेकर क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं? जानें स्वभाव और मां दुर्गा के आशीर्वाद से जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि को मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति का विशेष पर्व…

5 hours ago

थायराइड है तो खाने की इन चीजों पर दें ध्यान! न्यूट्रिशनिस्ट ने 10 फूड्स की रैंकिंग में बताया क्या खाएं और किससे बचें

नई दिल्ली: थायराइड की समस्या होने पर खानपान को लेकर अक्सर उलझन रहती है। कौन-सी…

5 hours ago

PF में ₹1 लाख जमा हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे? शादी, इलाज और नौकरी छूटने पर जानें पूरा हिसाब

नई दिल्ली: नौकरी के दौरान जमा होने वाला प्रोविडेंट फंड (PF) रिटायरमेंट के लिए बचत…

5 hours ago

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राहुल-प्रियंका मिलने पहुंचे; दुष्यंत गौतम पर उठे सवाल

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का…

5 hours ago