Entertainment

विवादों की ‘क्लीन बोल्ड’ के बाद Samay Raina की वापसी, ‘India’s Got Latent’ सीजन 2 को लेकर इंटरनेट पर मची सनसनी!

इंटरनेट के सबसे अनफिल्टर्ड और बेबाक जोक्स के किंग समय रैना की फिरसे वापसी की खबरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। पिछले कुछ महीनों के साइलेंस और भारी-भरकम लीगल ड्रामा के बाद, समय ने आखिरकार ये कन्फर्म कर दिया है कि उनका सबसे चर्चित शो ‘India’s Got Latent’ सीजन 2 के साथ लौट रहा है।

अपने नए कॉमेडी स्पेशल ‘Still Alive’ में समय ने सिर्फ चुटकुले नहीं सुनाए, बल्कि उन ‘Unfiltered’ सच से भी पर्दा उठाया जिसने पिछले साल सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी।

गिराफ्तारी, FIR और वो ‘डार्क फेज’


समय ने पहली बार उस दौर पर दिल खोलकर बात की जब उन्हें रातों-रात अपने वायरल एपिसोड्स YouTube से उड़ाने पड़े थे। उन्होंने खुलासा किया कि यह कोई मर्जी नहीं बल्कि मजबूरी थी। विवाद इतना बढ़ा कि उनके एडिटर को सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

अपनी कश्मीरी रूट्स का जिक्र करते हुए समय ने एक गहरी बात कही, “हम कश्मीरी अक्सर क्रॉस-फायर में ही मारे जाते हैं।” उन्होंने बताया कि रणवीर अल्लाहबादिया पर हुई FIR और पुलिस के बढ़ते प्रेशर की वजह से उन्हें यह कड़ा फैसला लेना पड़ा था।

मुकेश खन्ना से रणवीर तक सबको किया ‘रोस्ट’


समय अपने ‘रोस्ट’ मोड में वापस आ चुके हैं। उन्होंने मुकेश खन्ना (शक्तिमान), बी प्राक और सुनील पाल जैसे आलोचकों को आड़े हाथों लिया। सबसे मजेदार रहा उनका रणवीर अल्लाहबादिया पर कमेंट, जिन्हें उन्होंने मजाक में “The monk who sold my Ferrari” कह डाला।

जब लोगों ने उन्हें अपनी कॉमेडी ‘साफ-सुथरी’ करने की सलाह दी, तो समय ने अपने अंदाज में जवाब दिया: “एक नॉन-वेजिटेरियन इंसान कभी वेज खा सकता है, लेकिन अगर शाकाहारी को जबरदस्ती नॉन-वेज खिलाओगे, तो उसे उल्टी ही होगी।” साफ़ है कि समय अपनी ओरिजिनल वाइब से समझौता करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

ब्रांड्स की ‘मौज’ और सीजन 2 का हाइप


भले ही समय रैना का शो विवादों में रहा, लेकिन इसके ‘नंबर्स’ ने सबको हैरान कर दिया था। Vastrado और Spinny जैसे ब्रांड्स ने शो के जरिए रातों-रात तगड़ा बिजनेस किया। ‘Exchange4media’ की मानें तो मार्केट अब फिर से समय रैना पर दांव लगाने को बेताब है, क्योंकि विवादों के बावजूद समय की ‘रिकॉल वैल्यू’ और ऑडियंस लॉयल्टी बहुत जबरदस्त है।

सीजन 2 की खबर मिलते ही फैंस के बीच ‘FOMO’ शुरू हो गया है। जिसके बाद उनके फैन्स गेस कर रहे ही की क्या समय इस बार और ज्यादा अनफिल्टर्ड होंगे या थोड़ा ‘Play Safe’ करेंगे?

news desk

Recent Posts

इतनी कम कीमत कि यकीन नहीं होगा! Pixel 7 Pro पर मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी ‘Loot’, बस कुछ घंटों के लिए

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे थे, लेकिन बजट उसमे आड़े…

11 seconds ago

विजडन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट का दुनिया में डंका, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सहित 4 भारतीय ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ में शामिल

नई दिल्ली/लंदन। क्रिकेट की बाइबिल कहे जाने वाले 'विजडन क्रिकेटर्स अल्मनाक' (Wisden Cricketers' Almanack) ने…

2 minutes ago

पटना से बड़ी खबर-बिहार में BJP का 1st CM, नीतीश के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे सम्राट चौधरी

बिहार की सियासत में लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया…

23 minutes ago

Bihar Politics: बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, 20 साल बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा; नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़े अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश…

59 minutes ago

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के बीच बढ़ा विवाद; PR टीम पर लगा वीडियो डिलीट कराने के लिए ‘दबाव’ बनाने का आरोप

इंडियन स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर…

1 hour ago

भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का आरोप, युवक को जूतों से पीटने का CCTV वीडियो वायरल

मौजूदा समय में लगभग हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और इसके माध्यम…

2 hours ago