Entertainment

इस एक्ट्रेस ने पहनी पैठणी साड़ी लेकिन साथ में बोल्ड बिकिनी ब्लाउज…HOT तस्वीरें देखकर समझे क्यों आईं निशाने पर?

मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों अपने लुक्स और बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ‘बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक’ में उनके द्वारा पहनी गई एक साड़ी पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। अब एक्ट्रेस ने इस विवाद पर अपनी बेबाक राय साझा की है।

क्या है पूरा विवाद?

डिजाइनर रोहित वर्मा के शो में आकांक्षा पुरी बतौर मेहमान शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक महाराष्ट्रियन पैठणी साड़ी को एक मॉडर्न बिकिनी ब्लाउज के साथ कैरी किया था।

जैसे ही इस इवेंट की तस्वीरें वायरल हुईं, नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। कई यूजर्स ने इसे “संस्कृति का अपमान” बताया, तो किसी ने उनके फैशन चॉइस को खराब करार दिया।

आकांक्षा पुरी का करारा जवाब

एक विशेष साक्षात्कार में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा “जहां तारीफ होती है, वहां ट्रोलिंग का होना भी लाजमी है। मैं केवल पॉजिटिविटी पर ध्यान देती हूं और ट्रोलर्स को नजरअंदाज करना ही बेहतर समझती हूं।”

डिजाइनर के विजन का किया बचाव

आकांक्षा ने स्पष्ट किया कि यह लुक पूरी तरह से डिजाइनर रोहित वर्मा का विजन था। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उन्हें अपने डिजाइनर पर पूरा भरोसा है और उन्होंने उसी कॉन्फिडेंस के साथ उस क्रिएशन को पहना।

पारंपरिक पहनावे के साथ आधुनिक प्रयोग को लोगों ने बताया ‘अमर्यादित’। आकांक्षा फिलहाल अश्मित पटेल के साथ अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘साड़ी फरमाइश’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

वर्क फ्रंट पर क्या है खास?

आकांक्षा पुरी और अश्मित पटेल का गाना ‘साड़ी फरमाइश’ फिलहाल चार्टबस्टर्स पर छाया हुआ है। इसके अलावा, वह जल्द ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

news desk

Recent Posts

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

57 minutes ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

2 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

2 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

3 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

3 hours ago

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…

4 hours ago