Trending News

ब्रिस्बेन के सेंटर कोर्ट पर टेनिस के साथ ‘लव गेम’, सबालेंका का बयान वायरल

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के सेंटर कोर्ट पर रविवार शाम टेनिस के साथ-साथ रोमांस का नज़ारा भी देखने को मिला। विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने खिताब अपने नाम किया।

मैच समाप्त होने के बाद कोर्ट पर जो दृश्य देखने को मिला, वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

ट्रॉफी जीतने के बाद दर्शकों को संबोधित करते हुए सबालेंका ने सबसे पहले अपनी टीम का आभार जताया। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए अपने बॉयफ्रेंड फ्रैंगुलिस की ओर मुड़ीं और कहा, “थैंक यू, माई बॉयफ्रेंड… उम्मीद है कि जल्द ही मैं आपको किसी और नाम से पुकारूंगी… है ना?”

सबालेंका का यह कहना था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक उत्साह से झूम उठे। कैमरे तुरंत दर्शक दीर्घा की ओर घूम गए और कमेंट्री बॉक्स में बैठे विशेषज्ञ भी ठहाके लगाने लगे। किसी ने जोर से चिल्लाकर कहा, “क्या अभी-अभी प्रपोज किया?” वहीं कई फैन्स हाथों से दिल का इशारा बनाते नजर आए।

कौन हैं जॉर्जिओस फ्रांगुलिस?

आर्यना सबालेंका के बॉयफ्रेंड जॉर्जिओस फ्रांगुलिस ब्राजील में जन्मे एक जाने-माने उद्यमी हैं। वह वैश्विक सुपरफूड ब्रांड ‘Oakberry’ के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी फॉर्मूला-1 टीम Haas को भी स्पॉन्सर कर चुकी है।

फ्रांगुलिस मोटरस्पोर्ट्स के शौकीन भी हैं और ब्राजील की Porsche 911 GT3 Cup सीरीज में अब तक 128 रेसों में हिस्सा ले चुके हैं।

जॉर्जिओस फ्रांगुलिस और आर्यना सबालेंका के रिश्ते की जानकारी वर्ष 2024 में सार्वजनिक हुई थी। यूएस ओपन जीतने के बाद फ्रांगुलिस ने इंस्टाग्राम पर सबालेंका के लिए ‘Queen of NY’ लिखते हुए खास संदेश साझा किया था।मैच खत्म होने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई। X (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, “ट्रॉफी जीती, दिल जीता और लाइव प्रपोजल… टेनिस का परफेक्ट संडे!” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “ब्रेक प्वाइंट तोड़ने के बाद सबालेंका ने अब मैरिज प्वाइंट पर स्मैश मार दिया।”

इंस्टाग्राम पर भी सबालेंका की जीत की तस्वीरों और उनके बयान से जुड़े पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। ‘शादी क्लिफहैंगर’ वाली लाइन पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है।

news desk

Recent Posts

Bangladesh Political Crisis: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन का इस्तीफा, ‘शेख हसीना से गुप्त संपर्क’ के खुलासे के बाद बैकफुट पर आए राष्ट्रपति

ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। बांग्लादेश के…

4 minutes ago

CJP से बैठक में ही बदले सरकार के सुर! 2 मांगों पर ‘हां’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगी मोहलत

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक विवाद के बीच देश की राजनीति और छात्र आंदोलन में…

2 hours ago

‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजी संसद: भारी हंगामे के बीच कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। मानसून सत्र 2026 के पहले सप्ताह में संसद का कामकाज पूरी तरह ठप…

2 hours ago

‘वॉल ऑफ़ शेम’! जंतर-मंतर की दीवार पर चिपकी पुलिस कार्रवाई की तस्वीरें, नीट प्रदर्शनकारियों का अनोखा विरोध

दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

DU ‘Advisory’ vs Democratic Rights: जंतर-मंतर जाने पर रोक के खिलाफ भड़के राहुल गांधी, दिल्ली यूनिवर्सिटी को दी सीधी चेतावनी

NEET-UG पेपर लीक विवाद की आंच अब देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गई…

3 hours ago