PHOTO l SOCIAL MEDIA
भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर वो कर दिखाया है, जिसकी गूंज सदियों तक क्रिकेट गलियारों में सुनाई देगी।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जब टीम इंडिया 387 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो रोहित शर्मा ने महज 86 गेंदों में एक ऐसा ऐतिहासिक शतक जड़ा जिसने उनके संन्यास और टीम से बाहर किए जाने की तमाम अटकलों को हमेशा के लिए दफन कर दिया। इस पारी के साथ ही रोहित ने लॉर्ड्स के मैदान पर एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया है, जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका था।
रविवार 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस मैदान का अब तक का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। इतने बड़े लक्ष्य के दबाव में टीम इंडिया को एक कड़क शुरुआत की दरकार थी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मैदान पर आते ही ब्रिटिश गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की। शुभमन गिल के आउट होने के बाद भी रोहित का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने पहले 50 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर गियर बदलकर इंग्लिश टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
इस मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही थीं। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित के बल्ले से सिर्फ 26 रन निकले थे, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म था कि सेकेल्शन कमेटी ने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया है।
क्रिकेट पंडितों का मानना है: “रोहित शर्मा जब दबाव में होते हैं, तो वो और खतरनाक हो जाते हैं। लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर, जहां बड़े-बड़े दिग्गज शतक के लिए तरसते हैं, वहां रोहित ने विपरीत परिस्थितियों में आकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि अपने आलोचकों को मैदान से ही खामोश होने का संदेश दे दिया।”
रोहित शर्मा की इस कप्तानी पारी (पूर्व कप्तान के तौर पर) और शुभमन गिल के साथ उनकी इस ट्यूनिंग ने यह साबित कर दिया है कि ‘हिटमैन’ में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। इस ऐतिहासिक शतक के बाद अब सिलेक्टर्स और आलोचकों के पास रोहित की जगह पर सवाल उठाने का कोई मौका नहीं बचा है।
NEET धांधली और युवाओं के आक्रोश के बीच राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो…
डिजिटल क्रांति और AI के इस दौर में वैश्विक जॉब मार्केट का ढांचा पूरी तरह…
त्रिपुरा पुलिस महकमे से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। राज्य…
नीट (NEET) पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का 'चलो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते…
संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन देश की राजधानी दिल्ली में सियासी भूचाल…