मदन शाह
पटना: महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर जारी उठापटक के बीच रविवार को आरजेडी प्रमुख लालू यादव के आवास के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल पार्टी से चुनाव टिकट न मिलने पर आरजेडी नेता मदन शाह ने लालू के आवास के बाहर खूब तमाशा किया. साथ ही उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं.
गुस्से में फाड़ा अपना कुर्ता, जमीन पर लोट-लोट कर रोए
मदन शाह ने गुस्से में अपना कुर्ता फाड़ दिया और जमीन पर लेटकर रोना शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे गए थे और जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया गया. उन्होंने आरजेडी सांसद संजय यादव पर भी टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया.
पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरा दृश्य रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.वीडियो में मदन शाह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मैं सालों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूँ, लेकिन टिकट पैसों के दम पर बांटा गया. पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर धनबल वालों को प्राथमिकता दी.’
फिलहाल आरजेडी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
आज यानी 2 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक ऐसा काला और…
बहुजन समाज पार्टी (BSP) से बाहर किए जाने के करीब तीन हफ्ते बाद आकाश आनंद…
पंजाब विधानसभा चुनाव में अब बेहद कम समय बचा है और सत्ता में वापसी के…
उत्तर प्रदेश में अगले साल (2027) की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर…
भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास…
आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को पूरा देश एक ऐसी तारीख का गवाह है, जिसने…