Trending News

कार्तिक अमावस्या दो दिन पड़ने से दिवाली के समय को लेकर लोग हुए कन्फ्यूज़—ज्योतिषाचार्यों ने बताया किस समय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना सबसे शुभ

इस वर्ष कार्तिक अमावस्या दो दिन यानी 20 और 21 अक्टूबर को पड़ रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अमावस्या 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5:55 बजे तक रहेगी. ऐसे में किस दिन दिवाली मनाना सर्वोत्तम होगा, इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त के लिए प्रदोष और निशीत काल में पूजा करना सबसे अच्छा माना जाता है.

कब से शुरू होता है प्रदोष काल ?

प्रदोष काल मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, यह सूर्यास्त के बाद शुरू होता है. निशीथ काल (मध्य रात्रि) में की गई पूजा से भी विशेष लाभ प्राप्त होते हैं, खासकर दिवाली जैसे शुभ अवसर पर.

क्या रहेगा दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त ?

इस बार दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की संयुक्त पूजा के लिए ये विशेष मुहूर्त बताए गए हैं:

• प्रदोष काल: शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक
• वृषभ काल: शाम 7:08 बजे से रात 9:03 बजे तक
• सर्वोत्तम मुहूर्त: शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक, इस समय लगभग 1 घंटा 11 मिनट पूजा के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा.
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस समय पूजा करने से घर में धन-समृद्धि, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. साथ ही, दीपावली के दिन घर और कार्यस्थल को रोशनी और रंग-बिरंगे दीपकों से सजाना शुभ और कल्याणकारी माना जाता है. इस दिवाली अपने घर को प्रकाश, समृद्धि और खुशियों से भरें और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें.

news desk

Recent Posts

19 अगस्त 2026 पंचांग: शीतला सप्तमी और तुलसीदास जयंती का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला…

8 hours ago

19 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और आर्थिक लाभ…

8 hours ago

शराब, मारपीट और हैवानियत… पत्नी ने खोली पति की क्रूरता की परतें, आरोप सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने…

8 hours ago

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ा झटका! बंगाल की सियासत में नहीं बदलेगा शक्ति संतुलन, ऋतब्रत बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा…

8 hours ago

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं…

8 hours ago