Entertainment

सोशल एक्टिविस्ट जकिया सोमन की लाइफ से इंस्पायर्ड ‘रिहा’ बनी बेस्ट हिंदी शॉर्ट फिल्म, जीता ज़ी शॉर्ट फिल्म अवार्ड्स

मुंबई में हुए ‘ज़ी शॉर्ट फिल्म अवार्ड्स 2026’ में इस बार रियलिस्टिक सिनेमा का जलवा रहा। विमेन राइट्स और जेंडर इक्वालिटी के लिए लड़ने वालीं देश की जानी-मानी सोशल एक्टिविस्ट जकिया सोमन के लाइफ-वैल्यूज पर बेस्ड 30 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘रिहा’ ने बाजी मार ली है। फिल्म को इस साल की ‘बेस्ट शॉर्ट फिल्म हिंदी’ का प्रेस्टीजियस अवॉर्ड मिला है।

देशभर से आईं 12,000 से ज्यादा शॉर्ट फिल्मों की एंट्रीज के बीच इस बार कॉम्पिटिशन बेहद मैसिव था, जहां अकेले हिंदी कैटेगरी में ही 7,000 से अधिक फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस कड़े मुकाबले में बाजी मारी ‘भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन’ “BMMA”की फाउंडर और सोशल एक्टिविस्ट जकिया सोमन के जीवन से इंस्पायर्ड शॉर्ट फिल्म ने। इस जीत का सबसे खास ‘स्टार मोमेंट’ तब रहा, जब बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने खुद स्टेज पर आकर विनर टीम को ट्रॉफी सौंपी और उन्हें इस शानदार कामयाबी के लिए सम्मानित किया।

क्या है स्टोरीलाइन?


डायरेक्टर अरास्तु जकिया के डायरेक्शन में बनी ‘रिहा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आज के समाज का एक कड़वा सच है। फिल्म की कहानी एक ऐसी यंग विमेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डोमेस्टिक वॉयलेंस और एक टॉक्सिक शादी में फंसी है। कहानी में टर्निंग पॉइंट तब आता है, जब उसकी मुलाकात ‘तीन तलाक’ के दर्द से उबर चुकी एक हिम्मती महिला से होती है।
यह मुलाकात उसे अपनी आजादी और सेल्फ-रिस्पेक्ट के लिए खड़े होने की इंस्पिरेशन देती है। फिल्म बहुत ही सेंसिटिविटी के साथ ‘भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन’ (BMMA) के जमीनी संघर्षों और विमेन राइट्स की लड़ाई को स्क्रीन पर दिखाती है।

अरास्तु जकिया, डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर कहा कि “यह फिल्म हमारे लिए सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि उन हजारों खामोश आवाजों का एक लाउड मैसेज है जिन्हें समाज दबा देता है। ‘रिहा’ अपने हक के लिए लड़ने वाली हर महिला के जज्बे को हमारा सलाम है।”

ज्यूरीज का वर्डिक्ट


अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान ज्यूरी मेंबर और मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म के क्राफ्ट और मॉडर्न स्टोरीटेलिंग की जमकर तारीफ की। टीम को चीयर करते हुए उन्होंने कहा:
“सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले और एक्टिंग के मामले में यह फिल्म ‘Literally a perfect 10’ है। कमर्शियल सिनेमा के शोर के बीच इस शॉर्ट फिल्म ने एक गहरा और इम्पैक्टफुल मैसेज छोड़ा है।”

जल्द होगी OTT पर रिलीज


फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि ‘रिहा’ जैसी फिल्में ट्रेडिशनल स्टीरियोटाइप कंटेंट को तोड़कर समाज में एक जरूरी बहस शुरू करती हैं। इस बड़ी जीत के बाद, मेकर्स अब इसे जल्द ही बड़े ओटीटी “OTT” प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि यह पावरफुल मैसेज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

6 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

12 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

12 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

12 hours ago