खेल

महिला टी20 विश्व कप में मिताली राज और सना मीर की तस्वीर चर्चा में, नो-हैंडशेक पॉलिसी पर फिर छिड़ी बहस

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले ने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों देशों के बीच होने वाले मैच हमेशा से रोमांच और प्रतिस्पर्धा के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार मुकाबले से पहले सामने आई एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई।

ट्रॉफी फोटोशूट की तस्वीर हुई वायरल

मैच से पहले आयोजित आधिकारिक ट्रॉफी फोटोशूट में विश्व कप की ट्रॉफी को मैदान पर लाया गया। भारत की ओर से आईसीसी ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को चुना, जबकि पाकिस्तान की ओर से यह जिम्मेदारी पूर्व कप्तान सना मीर को सौंपी गई। मिताली राज और सना मीर ने मिलकर ट्रॉफी को मैदान में दर्शकों के बीच लाया। इसके बाद हुए फोटो सेशन में दोनों पूर्व खिलाड़ी साथ खड़ी नजर आईं और मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

नो-हैंडशेक पॉलिसी को लेकर पहले भी हो चुकी है चर्चा

यह तस्वीर इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पिछले कुछ समय से क्रिकेट में ‘नो-हैंडशेक पॉलिसी’ को लेकर चर्चा होती रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच ‘नो-हैंडशेक’ (हाथ न मिलाने की) नीति की शुरुआत 2025 के एशिया कप के कप्तान सूर्य कुमार यादव के दौरान देखने को मिली थी।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक मुकाबलों में विरोध के तौर पर इस परंपरा को अपनाया गया था। सबसे पहले पुरुष एशिया कप में ऐसा देखने को मिला। इसके बाद टी20 विश्व कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था। इसको लेकर पाकिस्तान की ओर से आपत्ति भी जताई गई थी।

महिला टीम ने भी जारी रखी नीति

इस नीति के तहत भारतीय टीम टॉस और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज करती है। यह रुख भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी अपनाया है। महिला टी20 विश्व कप में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने भी इस नीति को जारी रखा।

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में शानदार आगाज किया। टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था, जिसमें भारत ने 64 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नो-हैंडशेक पॉलिसी को भी बरकरार रखा।

तस्वीर को लेकर उठ रहे सवाल

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन महिला टी20 विश्व कप में जिस तरह मिताली राज और सना मीर ने ट्रॉफी को साझा करते हुए मैदान पर प्रवेश किया, उस पर शायद कई प्रशंसकों का ध्यान नहीं गया। ऐसे में कुछ लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि जब भारतीय टीम मैदान पर नो-हैंडशेक पॉलिसी का पालन कर रही है, तो एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ मिताली राज का मंच साझा करना कितना उचित माना जाए।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

महिला टी20 विश्व कप के दौरान सामने आई यह तस्वीर अब क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर जहां नो-हैंडशेक पॉलिसी को लेकर बहस जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों की पूर्व कप्तानों मिताली राज और सना मीर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

7 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

13 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

13 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

13 hours ago