Trending News

रिपब्लिक डे सेल मेगा धमाका: ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे बड़ा मौका! फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 आज से शुरू, iPhone 17 से लेकर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट

आज के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। चाहे किचन यूटिलिटीज हों, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स या फिर घर का जरूरी सामान, ज़्यादातर लोग अब ऑफलाइन मार्केट छोड़कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ही प्राथमिकता देते हैं। जिस सेल का इंतज़ार हर ऑनलाइन शॉपर साल भर करता है, अब उसके शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। वही फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल अब दस्तक देने जा रही है।

फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 की शुरुआत 17 जनवरी से होगी। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानी 16 जनवरी की आधी रात से ही ओपन हो जाएगी। यानी लिमिटेड स्टॉक और हाई-डिमांड प्रोडक्ट्स पर सबसे पहले हाथ मारने का मौका इन्हीं ग्राहकों को मिलेगा।

यह साल 2026 की फ्लिपकार्ट की पहली बड़ी मेगा सेल है, जो देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लाई जा रही है। इस दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, बड़े होम अप्लायंसेज, किचन आइटम्स, फैशन और डेली यूज़ प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी।

सेल के दौरान HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, खासतौर पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज पर। वहीं, Bajaj Finserv Insta EMI कार्ड से खरीदारी करने वालों को ₹400 तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इसके अलावा यूज़र्स Supercoins कमा सकते हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सेविंग्स में बदल सकते हैं। फ्लिपकार्ट ₹100 का एक प्री-सेल पास भी ऑफर कर रहा है, जिसके जरिए ₹1,000 तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

स्मार्टफोन डील्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 को ₹74,990 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज शामिल हैं। वहीं iPhone 16 ₹56,999, Google Pixel 10 ₹60,999, Motorola Edge 60 Fusion ₹19,999 और कई Vivo 5G फोन्स पर भी बड़ी कटौती देखने को मिलेगी।

बात जब रिपब्लिक डे सेल की हो, तो खरीदार पहले से ही अपनी विशलिस्ट तैयार कर लेते हैं। कुल मिलाकर, फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 उन सभी लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जो साल की शुरुआत स्मार्ट शॉपिंग से करना चाहते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो 16 और 17 जनवरी की तारीख अपने कैलेंडर में जरूर मार्क कर लें क्योंकि ऐसी डील्स बार-बार नहीं आतीं।

IpressHouse

Recent Posts

नीला ड्रम केस में 19 महीने बाद फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी; 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने…

1 hour ago

डा. संजय कपूर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

यूपीसीए की एजीएम में पहली बार आम सहमति नहीं बनने के कारण सभी कमेटियों को…

1 hour ago

मेरठ नीला ड्रम कांड: अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार; 13 महीने के बाद आया ऐतिहासिक वर्डिक्ट

मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर…

2 hours ago

इराक से खत्म हुआ अमेरिका का 12 साल पुराना सैन्य मिशन, ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ का औपचारिक अंत

नई दिल्ली। अमेरिका ने इराक में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अपने…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘Save Democracy’ मार्च; 6 को EC कूच

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

3 hours ago

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में…

3 hours ago