Entertainment

‘Raya’ का खौफ और यश का स्वैग; इंटरनेट पर ट्रेंड हुआ ‘Daddy’s Home’,टीज़र में यश ने पार की एक्शन की सारी हदें।

संभल जाइए, क्योंकि ‘रॉकी भाई’ का दौर अब चला गया है, अब राज चलेगा ‘राया’ का! कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का टीज़र आज रिलीज़ क्या हुआ, जिसके बाद इंटरनेट के सारे सर्वर जैसे जाम हो गए। यश ने एक बार फिर अपने किलर लुक्स और एक्टिंग से ये साबित कर दिया कि जब भी वो पर्दे पर आते हैं, तो सिर्फ फिल्म नहीं आती… सुनामी आती है|

सोशल मीडिया पर ‘Daddy’s Home’ का गूँजता शोर
टीज़र खत्म होते-होते सोशल मीडिया पर एक ही नारा गूँज रहा है— ‘Daddy’s Home’! टीज़र के आखिरी शॉट में सिगार के धुएं के बीच यश का वो स्वैग और उनकी आवाज़ ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। KGF के बाद 4 साल का लंबा इंतज़ार अब एक ‘खूनी’ और ‘खतरनाक’ तूफान में बदल चुका है।

टीज़र के वो सबसे ‘Shocking’ हाइलाइट्स:

1- लंबे बालों और क्लीन शेव के साथ यश का ‘रफ एंड टफ’ लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। जो उनके फैंस को रॉकी भाई से भी ज्यादा डार्क और मिस्टीरियस है।

2- डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने रेट्रो गोवा को एक ‘हॉरर फेयरी टेल’ की तरह पेश किया है। जिसके बाद सबका कहना है की विजुअल्स इतने शार्प हैं कि हॉलीवुड की ‘जॉन विक’ याद आ जाए।

3- टीज़र का सबसे पॉपुलर सीन है कब्रिस्तान में यश का चेनसॉ लेकर दुश्मनों के परखच्चे उड़ाना। जिस पर क्रिटिक का कहना है की फिल्म बच्चों के लिए नहीं, सिर्फ ‘बड़ों’ के लिए बनी एक ज़हरीली दास्तान है।

क्लैश ऑफ द टाइटन्स
19 मार्च, 2026 की तारीख कैलेंडर में मार्क कर लीजिए। बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ होगा यश का ‘Toxic’ और दूसरी तरफ रणवीर सिंह की मेगा-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’। इंडस्ट्री के फ़िल्मी पंडितो का मानना है कि यश का ये ‘ग्लोबल अवतार’ बॉलीवुड के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।

news desk

Recent Posts

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

16 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

16 hours ago

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

17 hours ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

17 hours ago

FATF से पहले पाकिस्तान का दिखावटी स्टंट! मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम

FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…

17 hours ago