उदयपुर में रश्मिका–विजय की शाही शादी
साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार करते हुए शादी का ऐलान कर दिया है। सालों तक डेटिंग की खबरों पर चुप रहने के बाद दोनों ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। कपल ने फैंस के प्यार को देखते हुए अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ विरोश” कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं।
अनाउंसमेंट के बाद रश्मिका और विजय को उदयपुर एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दोनों का स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। रश्मिका पैंट-सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर मीडिया को नमस्ते किया। वहीं विजय देवरकोंडा व्हाइट शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट में काफी स्मार्ट दिखे। उन्होंने भी कैमरों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
जानकारी के मुताबिक शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। पहले दिन मेहंदी की रस्म होगी। 25 फरवरी को हल्दी और संगीत सेरेमनी है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। 26 फरवरी को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।
शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित शानदार ITC मेमेंटोस में होने की चर्चा है। यह जगह अपनी खूबसूरत बनावट और शानदार माहौल के लिए जानी जाती है। झीलों के शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित यह होटल अक्सर बड़ी सेलिब्रिटी शादियों के लिए चुना जाता है। अब रश्मिका और विजय भी यहीं से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।
रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी साल 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर शुरू हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई। धीरे धीरे इनके रिश्ते की चर्चा होती रही, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। अब यह ऑनस्क्रीन जोड़ी रियल लाइफ में भी हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने जा रही है।
आज के दौर में फिल्मों का सफर सिर्फ थिएटर तक सीमित नहीं रह गया है।…
इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…
ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…
बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…