Trending News

आपराधिक साजिश या राजनीतिक विरोध? उदय भानु चिब की गिरफ्तारी से गरमाई दिल्ली की सियासत

दिल्ली पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद युवा कांग्रेस (IYC) के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पिछले हफ्ते प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के दौरान हुए विवादित ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन के सिलसिले में की गई है। चिब से सोमवार सुबह से तिलक मार्ग थाने में लगभग 20 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई थी।

क्या हुआ था समिट में?
बीते शुक्रवार, 20 फरवरी को जब भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स मौजूद थे, तब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता ‘QR कोड’ के जरिए प्रदर्शनी हॉल में दाखिल हुए। अचानक उन्होंने अपनी शर्ट उतार दी, जिसके नीचे पहनी टी-शर्ट्स पर “PM is Compromised” और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने वहां जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक उदय भानु चिब सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने एफआईआर में कई गंभीर धाराएं जोड़ी हैं: आपराधिक साजिश और गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होना। सरकारी काम में बाधा डालना और लोक सेवक के आदेशों का उल्लंघन और BNS की धारा 196 और 197 भी लगाई गयी है|

पुलिस सूत्रों का कहना है कि चिब से इस प्रदर्शन की फंडिंग और इसके पीछे की सोची-समझी साजिश को लेकर सवाल पूछे गए थे, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस गिरफ्तारी को ‘अवैध’ और ‘तानाशाही’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है और सरकार युवाओं की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

अब आगे क्या?
उदय भानु चिब को आज दोपहर दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस उनकी रिमांड की मांग कर सकती है। इस बीच, तिलक मार्ग थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है क्योंकि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की आशंका है।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

11 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

11 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

12 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

13 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

14 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

15 hours ago