Entertainment

विवादों में घिरी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले करोड़ों, क्या बनेगी पोस्ट-पैंडेमिक की सबसे बड़ी ओपनिंग?

एक तरफ जहां रणवीर सिंह की मोस्ट अवैटेड स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ कानूनी विवादों और सेंसर बोर्ड की बंदिशों में उलझी हुई है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है.
फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों का रुख करने वाली है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े पहले ही बता रहे हैं कि रणवीर सिंह के फैन्स फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स
‘धुरंधर’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत करते हुए 2.94 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. अब तक भारत भर में 31,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. दिल्ली–NCR और महाराष्ट्र जैसे मेट्रो शहरों में बुकिंग के आंकड़े काफी इम्प्रेसिव हैं, जिससे ये कहा जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग 20–25 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है.
ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की पोस्ट-पैंडेमिक सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है.

CBFC से A सर्टिफिकेट पर कट्स को लेकर नई बहस
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) ने फिल्म को इसके इंटेंस एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स की वजह से ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. पर कुछ जगहों पर गालियों को म्यूट किया गया है, वहीं कुछ वायलेंट सीन्स की ड्यूरेशन लिमिट कम की गई है.
फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 32 मिनट बताया जा रहा है, जो ऑडियंस के पेशेंस लेवल को और हाई कर सकता है. सेंसर कट्स और लंबे रनटाइम को लेकर सोशल मीडिया पर भी ज़ोरदार बहस चल रही है.

कॉन्ट्रोवर्सी भी बन गई प्रमोशन की जान
फिलहाल, ‘धुरंधर’ जितनी लाइमलाइट अपनी दमदार कहानी और एक्शन के लिए बटोर रही है, उतनी ही हेडलाइन्स इसे घेरने वाले विवादों से भी मिल रही हैं. बॉलीवुड का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि कॉन्ट्रोवर्सी अक्सर बॉक्स ऑफिस पर प्रमोशन का काम करती है. अब देखना यह है कि क्या ‘धुरंधर’ भी इसी ट्रेंड को दोहराकर कलेक्शन के नए रिकॉर्ड सेट कर पाएगी या नही.

news desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

29 minutes ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

3 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…

4 hours ago

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

5 hours ago

ट्रम्प-पुतिन डील पर अमेरिकी संसद में बगावत: रिपब्लिकन सांसद ही लाएंगे नया बिल, भारत-चीन पर 100% टैरिफ वाले कानून का उल्लंघन?

वाशिंगटन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक फोन कॉल के बाद डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा…

5 hours ago

रियाद एयरपोर्ट पर भीषण मिसाइल हमला: 12 की मौत, 300+ घायल; अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर

नई दिल्ली / रियाद:। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर…

6 hours ago