Trending News

मोबाइल पर गेम की लत ने उजाड़ा परिवार! PUBG खेलने से रोका तो बेरोजगार पति ने उठाया खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ कस्बे से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने डिजिटल लत और घरेलू हिंसा के खतरनाक पहलू को उजागर किया है. एक बेरोज़गार पति ने ऑनलाइन गेम PUBG (पबजी) को लेकर हुई बहस के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी रंजीत पटेल अपनी पत्नी नेहा पटेल (24) की हत्या के बाद से फरार हो गया है. रंजीत के पास कोई स्थाई रोज़गार नहीं था और वो अपना अधिकांश समय मोबाइल पर पबजी खेलने में बिताता था.

एक स्थानीय पड़ोसी ने बताया की ‘ये रोज़ का ड्रामा था,घर में बहुत ज्यादा फाइनेंशियल स्ट्रेस था, और रंजीत की गेमिंग की लत नेहा को लगातार परेशान कर रही थी. नेहा बार-बार उसे गेम छोड़कर काम ढूंढने के लिए कहती थी. पर रंजित बस दिन-रात

PUBG गेम में लगा रहता था.
पुलिस ने आगे बताया कि ये हादसा रविवार को देर रात में हुआ. नेहा ने फिर से रंजीत को गेम बंद करने और फ्यूचर पर ध्यान देने को कहा. नेहा की इस मांग को रंजीत ने अपनी आज़ादी पर हमला समझा. जिसके बाद एक मामूली कहा-सुनी लड़ाई में बदल गयी और गुस्से में रंजीत ने घर में रखे एक गमछे से नेहा का गला घोंट दिया.

नेहा के परिवार का बयान
नेहा के परिवार ने पुलिस को बताया कि ये सिर्फ पबजी का मामला नहीं था. उन्होंने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप भी लगाया है. इसी कारण से, पुलिस ने केवल पति रंजीत पटेल पर ही नहीं, बल्कि उसके पिता पर भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है. पुलिस ने नेहा के ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है.


आरोपी की तलाश जारी
अपराध करने के बाद, आरोपी रंजीत घर से भाग गया और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में स्पेशल टीम को लगाया गया है. नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

news desk

Recent Posts

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

9 seconds ago

एक ही दिन 4 हाई स्पीड रेल लाइनें क्यों शुरू कर रहा चीन? 350 KM/H की रफ्तार के पीछे आखिर क्या है बड़ा प्लान

बीजिंग: चीन ने अपने हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक साथ…

1 minute ago

खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से…

6 minutes ago

जेल से निकलते ही शालू का बड़ा ऐलान, बोली- अब कानपुर नहीं आऊंगी; ससुर के कारोबार से भी कोई रिश्ता नहीं

कानपुर: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 22 दिन जेल में रहने के बाद उनकी…

7 minutes ago

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

9 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

9 hours ago