Trending News

तमिलनाडु चुनाव में विजय की बड़ी जीत पर बोले रजनीकांत- ‘लोग कह रहे हैं मैं जल रहा हूँ, लेकिन…’

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता से नेता बने विजय लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच, उनको लेकर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है जिनमें कहा जा रहा था कि विजय की जीत से रजनीकांत जल रहे हैं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मेरा स्तर इतना गिरा हुआ नहीं है।” दरअसल, सोशल मीडिया पर विजय से जलन की खबरों पर उन्होंने बेहद गंभीरता से जवाब देते हुए कहा कि उनका स्तर इतना गिरा हुआ नहीं है कि वह किसी से ईर्ष्या करें”विजय के सीएम बनने पर हैरानी भी हुई और खुशी भी”

सोशल मीडिया पर लगातार यह दावा किया जा रहा था कि रजनीकांत, थलपति विजय की चुनावी सफलता और उनके मुख्यमंत्री बनने के फैसले से खुश नहीं हैं। यहाँ तक कि उन पर विजय को बधाई न देने के भी आरोप लगे।

इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए रजनीकांत ने कहा “अफवाहें उड़ाई गईं कि मैं विजय को सीएम बनते नहीं देखना चाहता या मैं दो पार्टियों के विलय की कोशिश कर रहा हूँ। लोग कह रहे हैं कि मैंने उन्हें एयरपोर्ट पर बधाई नहीं दी, जबकि मैंने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बधाई दी थी। विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर मुझे हैरानी जरूर हुई थी, लेकिन उतनी ही खुशी भी हुई।”

उन्होंने आगे मुस्कुराते हुए एक दिलचस्प टिप्पणी की, “मैं तो अब राजनीति में हूँ ही नहीं, फिर विजय से जलन क्यों करूँ? हाँ, अगर कमल हासन मुख्यमंत्री बनते तो शायद मुझे थोड़ी जलन होती! विजय और मेरे बीच 25 साल का एक पूरा जेनरेशन गैप है, हमारा मुकाबला करना ठीक नहीं है।”

एमके स्टालिन से मुलाकात पर दी सफाई: “दोस्ती राजनीति से ऊपर है”

चुनाव नतीजों के ठीक बाद रजनीकांत ने डीएमके (DMK) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की थी, जिस पर काफी राजनीतिक बवाल मचा। रजनीकांत ने इस मुलाकात की असल वजह बताते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया।

उन्होंने साफ किया कि कुलाथुर सीट से स्टालिन की अप्रत्याशित हार से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर गहरा दुख पहुँचा था। रजनीकांत ने कहा, “हमारी दोस्ती राजनीति के नफा-नुकसान से कहीं ऊपर है। स्टालिन की हार से दुखी होकर ही मैं उनसे मिलने गया था, लेकिन लोगों ने इसे भी आलोचना का विषय बना दिया।”

“रजनीकांत कोई घटिया इंसान नहीं है…”

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की मुख्य वजह बताते हुए सुपरस्टार ने कहा कि अगर वह इन अफवाहों पर खामोश रहते, तो लोग इन्हें ही सच मान लेते। अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने दोटूक कहा “मेरा स्तर इतना गिरा हुआ नहीं है। रजनीकांत कोई घटिया किस्म का इंसान नहीं है जो बिना किसी वजह के दूसरों के मामलों पर टिप्पणी करे या किसी की कामयाबी से ईर्ष्या रखे।”

news desk

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा दांव-‘SP सरकार बनी तो गन्ने का 24 घंटे में भुगतान’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव…

7 hours ago

‘Unmapped Notice’ पर भड़के कपिल सिब्बल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision…

8 hours ago

रूस में चुनाव के दौरान बड़ा हमला: यूक्रेनी सेना ने दागे 1600 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को में रिफाइनरी और घर तबाह; 2 की मौत

मॉस्को। रूस में संसदीय चुनाव (State Duma Elections) के तीसरे और अंतिम दिन एक अभूतपूर्व…

9 hours ago

Asian Games 2026: शेफाली वर्मा के तूफान और गेंदबाजों के गदर से उड़ी बांग्लादेशी टीम, भारत ने फाइनल में जगह बना रचा इतिहास

जापान (नागोया/निशिन) । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने स्वर्णिम अभियान…

11 hours ago

मुंबई कोस्टल रोड पर बड़ा हादसा: 200 Km/h की रफ्तार से दौड़ती BMW ब्रिज से नीचे गिरी, 3 दोस्तों की मौत; 1 वेंटिलेटर पर

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया…

12 hours ago

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर…

13 hours ago