Entertainment

‘राजा शिवाजी’ ने 8 दिनों में 55 करोड़ का आंकड़ा किया पार! सलमान खान ने रितेश को फिल्म में लेने के लिए किया था ‘मजबूर’

रितेश देशमुख की ड्रीम फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गयी है। छत्रपति शिवाजी महाराज की लेजेंडरी कहानी को बड़े पर्दे पर जिस तरह रितेश ने उतारा है, उसे देख फैंस ‘वन्स मोर’ चिल्ला रहे हैं। फिल्म ने न केवल रिव्यूज में झंडे गाड़े हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस के पीछे सलमान खान का एक बेहद इंटरेस्टिंग किस्सा भी अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Box Office पर ‘राजा शिवाजी’ का राज


रितेश देशमुख का डायरेक्शन और एक्टिंग, दोनों ही इस बार ‘नेक्स्ट लेवल’ पर हैं। फिल्म के कलेक्शन ने ट्रेड एक्सपर्ट्स के होश उड़ा दिए हैं, दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म का जलवा कायम रहा। इंडिया में फिल्म ने 8 दिनों के अंदर 55 करोड़ रुपए की भारी-भरकम कमाई कर ली है। ये फिल्म हिंदी और मराठी दोनों में ही ट्रेंड कर रही है।

“मेरे बिना नहीं बनेगी ये मूवी”


इस फिल्म के पीछे की एक मजेदार इनसाइड स्टोरी अब बाहर आई है। रितेश ने एक इंटरव्यू खुलासा किया कि जब सलमान खान को ‘राजा शिवाजी’ के बारे में पता चला, तो उन्होंने भाईजान वाले अंदाज में रितेश पर ‘प्यारा वाला प्रेशर’ डाला। सलमान का कहना था: “भाई, तू ये फिल्म मेरे बिना बना ही नहीं सकता!” सलमान इस प्रोजेक्ट को लेकर इतने क्रेजी थे कि उन्होंने रितेश को उन्हें कास्ट करने के लिए लगभग ‘मजबूर’ ही कर दिया।

अभिषेक बच्चन का सरप्राइज पैकेज


फिल्म में सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि अभिषेक बच्चन के पावरफुल कैमियो ने भी महफिल लूट ली है। सोशल मीडिया पर अभिषेक के लुक और उनकी परफॉर्मेंस की खूब चर्चा हो रही है। अजय-अतुल का रोंगटे खड़े कर देने वाला म्यूजिक और संतोष सिवन के विजुअल्स ने इस फिल्म को इस साल की ‘मस्ट वॉच’ लिस्ट में डाल दिया है।

एक्सपर्ट्स की राय

ट्रेंड एक्सपर्ट्स का कहना है की ‘राजा शिवाजी’ की ये आंधी रुकने वाली नहीं है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, 100 करोड़ का क्लब अब ज्यादा दूर नहीं लग रहा।

news desk

Recent Posts

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा…

7 hours ago

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई…

8 hours ago

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल…

8 hours ago

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब…

8 hours ago

संजय निषाद का BJP को संदेश: ‘नाव डूबने न दें’, अमित शाह-सुनील बंसल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका…

8 hours ago