दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मुद्दे को लेकर रविवार (26 जुलाई) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को एक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सरकार की जवाबदेही तय करने और कई गंभीर सवालों के जवाब मांगे हैं।
अमित शाह को भेजे खत में राहुल गांधी ने लिखा कि 20 जुलाई को दिल्ली में ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान छात्र एक निष्पक्ष और पारदर्शी शिक्षा प्रणाली की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया, आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां भाजीं।
राहुल गांधी ने पत्र में दावा किया कि इस बर्बर हमले में सैकड़ों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें निशाना बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल को बेहद चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया रिपोर्टों में साफ देखा जा सकता है कि इस कार्रवाई में पत्रकारों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
राहुल गांधी ने 19 वर्षीय पीड़ित छात्र साहिल लोचब का जिक्र करते हुए कहा कि वे हाल ही में उससे मिले हैं। पेलेट लगने के कारण साहिल की एक आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है और वह गंभीर दर्द से गुजर रहा है।
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों की कमान गृह मंत्रालय के अधीन होने का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने सीधे अमित शाह से जवाबदेही मांगी:
तेहरान। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है।…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में चल रही अंदरूनी खींचतान ने अब बड़ा सियासी मोड़…
डलास/वॉशिंगटन । अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले…
नई दिल्ली: 10 सितंबर 2026 का चौघड़िया उन लोगों के लिए खास है, जो किसी…
मेष राशि: अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करने की जरूरत रहेगी। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष की…
नई दिल्ली: एपल का नाम आते ही सबसे पहले आंखों के सामने कटा हुआ सेब…