मेष राशि: अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करने की जरूरत रहेगी। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष की स्थिति बनी रह सकती है। किसी सूचना के आधार पर पूर्ण निर्णय संभव है। सुख और आरोग्य प्रभावित हो सकता है। शत्रु का भय, चिंता, संतान से जुड़ी परेशानी और अपव्यय कारण बन सकते हैं। आय और व्यय की स्थिति लगभग समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक की सलाह उपयोगी साबित होगी।
शुभांक-5-6-7
वृष राशि: नौकरी में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। बुद्धि, बल और पराक्रम से सफलता हासिल होगी। संतोष बनाए रखने से कामयाबी मिलेगी। व्यापार में वृद्धि के साथ उत्तम लाभ के योग हैं। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं होगा। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पुरुषार्थ के सहारे आगे बढ़ें। यात्रा का योग बनेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
शुभांक-5-7-8
दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। हालांकि पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ प्रतिकूल गोचर का प्रभाव दिनभर मन में क्षोभ बनाए रखेगा। अपने विवेक से काम लें।
शुभांक-4-6-7
कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने में मदद मिल सकती है। व्यर्थ के प्रपंच में समय गंवाने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। अच्छे कार्यों के लिए रास्ते बनेंगे। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार और व्यवसाय के लिहाज से स्थिति उत्तम रहेगी। कामकाज का दबाव अधिक रहेगा।
शुभांक-4-6-7
प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी काम पूरे होते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि के योग हैं। सभा और गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य पूरे होंगे। कई तरह के हर्ष और उल्लास के बीच दिन आनंददायक रहेगा। आमोद-प्रमोद के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भी प्रगति होगी।
शुभांक-6-7-9
स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद रहेगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। बेवजह की भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। उन्नति के योग बन रहे हैं।
शुभांक-4-5-7
नए उद्योग और कामकाज के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही अभिलाषाएं पूरी होने के योग हैं। दिन कार्य सिद्ध करने वाला है, इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाएं। विश्वस्त लोगों की सलाह के अनुसार चलना लाभकारी रहेगा। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। जोश से ज्यादा होश के साथ काम करें। नए लोगों से लाभ मिल सकता है। जो काम चल रहा है, उसे सावधानीपूर्वक संभालकर रखें।
शुभांक-7-8-9
जमीन-जायदाद से लाभ मिलने की संभावना है। आवास, मकान और वाहन से जुड़ी सुविधाएं मिल सकती हैं। कर्ज और रोगों से राहत संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कामों के लिए नए रास्ते बनेंगे। अपने हित से जुड़े जरूरी काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। हालांकि रुपये-पैसों की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाएगी।
शुभांक-4-6-8
कामकाज सीमित तौर पर ही पूरे हो पाएंगे। स्वास्थ्य का पक्ष कमजोर रह सकता है। यात्रा और प्रवास से सार्थक परिणाम मिलने की उम्मीद है। मेल-मिलाप के जरिए काम बनाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। कुछ आर्थिक चिंताएं कम होंगी। नियोजित धन से लाभ मिलने लगेगा। घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभांक-5-7-9
बचते-बचाते भी कलह और विवाद का डर बना रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा दोपहर के बाद दूर हो सकती है। इसके बाद काम आसानी से पूरे होते जाएंगे और भविष्य के लिए भी नए रास्ते बनेंगे। कहीं अटका पैसा वापस मिलने में मदद मिलेगी। व्यर्थ के प्रपंच में समय गंवाने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
शुभांक-2-4-6
सुखद समय का अनुभव प्रबल रहेगा। हालांकि खर्च बढ़ने का अवसर आ सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम मिलेगा। कामकाज अधिक रहेगा, लेकिन लाभ भी प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में उन्नति के साथ प्रसन्नता बढ़ेगी। ज्ञान अर्जित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
शुभांक-5-6-7
धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लाभ में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि होने के योग हैं, लेकिन नकारात्मक रुख से बचना होगा। किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। “आगे-आगे गोरख जागे” वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है। निष्ठा से किया गया काम पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। इच्छित कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
शुभांक-4-6-8
नई दिल्ली: 10 सितंबर 2026 का चौघड़िया उन लोगों के लिए खास है, जो किसी…
नई दिल्ली: एपल का नाम आते ही सबसे पहले आंखों के सामने कटा हुआ सेब…
गांधीनगर: महाराष्ट्र में नवरात्रि से पहले गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक और…
नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और हमलों के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की…
गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बड़ा…
रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली के दौरे…