Trending News

Q4 Results Impact: क्या बदल जाएगी बाजार की दिशा? जानिए क्यों अहम है ये हफ्ता

नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026 :  शेयर बाजार में हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि Q4 FY26 के नतीजों का सीजन अब फुल स्पीड में शुरू होने जा रहा है। अगले हफ्ते यानी 20 से 25 अप्रैल के बीच करीब 64 बड़ी कंपनियां अपने जनवरी-मार्च तिमाही के रिजल्ट्स पेश करेंगी, और इस बार दांव काफी बड़ा है।

इस लिस्ट में दिग्गज कंपनियां जैसे Reliance Industries, Infosys, Axis Bank, Trent, IDFC First Bank और Shriram Finance शामिल हैं। जाहिर है, निवेशकों और बाजार एक्सपर्ट्स की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है।

सबसे ज्यादा फोकस Reliance Industries पर रहेगा, जो 24 अप्रैल को अपने Q4 के साथ पूरे FY26 के नतीजे भी जारी कर सकती है और साथ में फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला हो सकता है। वहीं Infosys 23 अप्रैल को अपने आंकड़े पेश करेगी, जबकि Axis Bank 25 अप्रैल को रिजल्ट्स लेकर आएगा।

बाकी कंपनियां जैसे Trent और IDFC First Bank भी इसी हफ्ते अपने नंबर जारी करेंगी, जिससे पूरे बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है।

बाजार की नजर किन चीजों पर?

इस बार के नतीजों में आईटी सेक्टर की ग्रोथ, बैंकिंग सेक्टर की एसेट क्वालिटी और मार्जिन, रिटेल डिमांड और एनर्जी सेक्टर की परफॉर्मेंस पर खास फोकस रहेगा। खासकर Reliance Industries के Jio, रिटेल और O2C बिजनेस के आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में अहम रोल निभा सकते हैं।

निवेशकों के लिए क्यों अहम है ये हफ्ता?

मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Q4 के ये नतीजे आने वाले समय में शेयर बाजार की चाल तय कर सकते हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं और घरेलू आर्थिक संकेतों के बीच ये रिजल्ट्स बताएंगे कि कंपनियों की असली हालत क्या है और FY27 के लिए उनका प्लान कैसा रहेगा।

गौर करने वाली बात ये भी है कि कुछ बड़ी कंपनियां पहले ही अपने नतीजे दे चुकी हैं, लेकिन असली “रिजल्ट वीक” अब शुरू हो रहा है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है, जहां हर रिजल्ट के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

news desk

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

8 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

9 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

9 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

9 hours ago