Entertainment

रॉक फैंस को झटका! Scorpions ने अचानक कैंसिल किया इंडिया टूर इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

भारत के रॉक म्यूजिक लवर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर जर्मन रॉक बैंड ‘Scorpions’ ने अपने आगामी इंडिया टूर को अचानक रद्द करने का फैसला किया है। बैंड ने यह कदम सदस्यों की अचानक बिगड़ी सेहत के कारण उठाया है।

18 साल का इंतजार और बढ़ा


बैंड अपने ‘Coming Home’ वर्ल्ड टूर के तहत करीब 18 साल बाद भारत आने वाला था। इससे पहले उन्होंने 2007 में भारत में परफॉर्म किया था। इस बार यह दौरा इसलिए भी खास था क्योंकि बैंड अपने सफर के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहा था।

इन शहरों में होने थे शो


शेड्यूल के मुताबिक, बैंड को कुल चार शहरों में अपनी परफॉर्मेंस देनी थी:
सबसे पहले 21 अप्रैल को शिलॉन्ग (RBDSA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में था। उसके बाद 24 अप्रैल को दिल्ली-NCR गुरुग्राम में था।

26 अप्रैल बेंगलुरु के (NICE ग्राउंड्स) और 30 अप्रैल को मुंबई के (जियो गार्डन्स) में होना था।

टिकट का पैसा होगा वापस


टूर के प्रमोटर BookMyShow Live ने जानकारी दी है कि जिन फैंस ने शो के लिए टिकट्स बुक किए थे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सभी टिकट्स का पैसा 7 से 10 वर्किंग डेज के भीतर अपने आप रिफंड कर दिया जाएगा।

बैंड ने क्या कहा?


बैंड के लीड सिंगर क्लाउस माइन (77) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारत आने को लेकर काफी उत्साह जताया था। हालांकि, अचानक आए मेडिकल इश्यूज की वजह से उन्हें यह दौरा स्थगित करना पड़ा। आयोजकों द्वारा जारी बयान में कहा गया:

“हमें फैंस को होने वाली असुविधा और निराशा के लिए गहरा खेद है। बैंड के सदस्य जल्द से जल्द ठीक होकर भारत में परफॉर्म करने के लिए उत्सुक हैं।”

फिलहाल रॉक प्रेमियों को ‘Wind of Change’ और ‘Rock You Like A Hurricane’ जैसे गानों को लाइव सुनने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

news desk

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

7 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

8 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

8 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

8 hours ago