Trending News

थरूर का वेलकम, कांग्रेस को नो एंट्री! पुतिन के ‘डिनर’ को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम।

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के लिए दिए गए रात्रि भोज ने भारत के घरेलू राजनीति का जायका बिगाड़ दिया। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार की रात पुतिन के लिए भव्य डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुलावा नहीं दिया गया। हालांकि कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को जरूर न्यौता मिला था। इसके बाद से ही भारत की घरेलू राजनीति का माहौल गड़बड़ा गया।

कांग्रेस के फायरब्रांड प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले को लेकर शशि थरूर पर भी तंज कसा और बीजेपी पर परंपरा के खिलाफ जाकर काम करने का आरोप लगाया। पवन खेड़ा ने कहा कि ‘दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया। ये हैरानी की बात है, लेकिन इस सरकार में इससे हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि ये सरकार सभी प्रोटोकॉल का उल्लघंन करने के लिए जानी जाती है।’ वहीं थरूर के जाने पर पवन खेड़ा ने कहा कि ‘आप उनसे पुछिए। हम होते तो अपना अंतरात्मा की आवाज जरूर सुनते।’

दरअसल देश में ये परंपरा रही है कि जब भी किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष आते हैं तो उनके सम्मान में दिए गए भोज में सत्ता और विपक्ष के शीर्ष नेताओं समेत तमाम बड़ी हस्तियों को बुलाया जाता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वो परंपरा तोड़ते हुए विपक्ष के नेताओं को नहीं बुला रही है। हालांकि बीजेपी ने थरूर के भोज में आने का बचाव किया है।

ये पहला मौका नहीं जब केन्द्र सरकार ने शशि थरूर को वेलकम किया हो और कांग्रेस के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाया हो। पिछले कुछ दिनों से केन्द्र सरकार और शशि थरूर की नजदीकी कई मौकों पर दिखी है। हालांकि शशि थरूर अभी कांग्रेस में ही बने हुए हैं लेकिन पार्टी से उनकी दूरी भी बढ़ी हुई है। ऐसा लगता है कि शशि थरूर फिलहाल कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी के लिए एक हथियार बने हुए हैं।

news desk

Recent Posts

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा…

8 hours ago

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई…

9 hours ago

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल…

9 hours ago

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब…

9 hours ago

संजय निषाद का BJP को संदेश: ‘नाव डूबने न दें’, अमित शाह-सुनील बंसल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका…

9 hours ago