अन्य

सैंडलवुड से लेकर एम्बर तक ! इन सर्दियों में कौन-सा ब्रांड बनेगा आपका सिग्नेचर परफ्यूम ?

एक बेहतरीन फ्रेग्रेन्स सिर्फ खुशबू नहीं होती बल्कि वह आपका सिग्नेचर बन जाती है. आपकी पर्सनैलिटी, आपका स्टाइल, यहां तक कि आपकी एंट्री का इम्पैक्ट भी एक अच्छी खुशबू से कई गुना बढ़ जाता है. इस विंटर, ज्यादा फ्रेश-शावर वाली खुशबूओं की जगह ले रहे हैं गर्म, रिच और वुडी नोट्स, जो लंबा असर छोड़ते हैं. फ्रेग्रेन्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस सीज़न टोंका बीन, कोकोआ, वुडी नोट्स, ओउद और थोड़े स्मोकी-सॉल्टी टच का ट्रेंड सबसे ऊपर है. साथ ही, पुरुषों के परफ्यूम में वेनिला, लैवेंडर और रोज़ जैसे नोट्स भी एक मॉडर्न ट्विस्ट दे रहे हैं.

तो चलिए, जानते हैं इस विंटर 2026 के टॉप 5 परफ्यूम, जो आपके लिए परफेक्ट हैं और आपकी पहचान बनने को भी तैयार हैं.

  1. Chanel Bleu de Chanel L’Exclusive

कैसा है यह परफ्यूम? एक इन्टेंस और मॉडर्न ब्लेंड, जिसमें है सैंडलवुड, थोड़ी लेदर की स्मूथनेस और डीप एम्बर की वॉर्मथ. फील एकदम सॉफिस्टिकेटेड और सबसे बड़ी बात, यह घंटों टिका रहता है. उन लोगों के लिए यह परफ्यूम खास है जो साफ, क्लासिक परफ्यूम पसंद करते हैं लेकिन अब एक ज्यादा रिच और हाई-एंड वर्जन चाहते हैं.

  1. Montblanc Explorer Extreme

अगर आप आउटडोर, ट्रैवल और एडवेंचर वाइब्स वाले इंसान हैं तो यह आपका परफ्यूम है. इसमें है लैवेंडर और कार्डमम की स्मूद वॉर्मथ और डीप लेदर-वुडी नोट्स. स्ट्रांग लेकिन पॉश का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, जो सबको मजबूर कर दे आपसे पूछने पर कि आपने कौन सा परफ्यूम लगाया है. यह परफ्यूम उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जो एडवेंचर लवर्स हैं, सिट्रस फ्रेग्रेन्स और एक बोल्ड लेकिन नॉन-हेवी खुशबू पसंद करते हैं.

  1. Tom Ford Oud Voyager

यह परफ्यूम बोल्ड, स्मोकी होने के साथ-साथ थोड़ा फ्लोरल भी है. ओउद की महक, रेड पीओनी और जिरेनियम की एलिगेंट मिठास इसे परफेक्ट बनाती है.
ऊपर से पिंक पेपर की स्पाइस. कुल मिलाकर एकदम मॉडर्न, मिस्टीरियस और हाई-फैशन वाइब. अगर आप किसी खुशबू को अपनी स्टेटमेंट फ्रेग्रेन्स बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए ही है. हर जगह और हर माहौल में फिट.

  1. Dior Homme

वॉर्म, स्मोकी और एलिगेंट, बिना ओवरपावर किए. अगर आप इन क्वालिटीज का परफ्यूम ढूंढ रहे हैं तो आपको यह ट्राई करना चाहिए.शुरुआत हल्की, मिड नोट्स स्पाइसी और बेस में लेदर, सीडर और मस्क.खुशबू बहुत रिफाइंड है और दिन-रात दोनों टाइम के लिए एक बेहतरीन चॉइस.क्लासी फ्रेग्रेन्स लवर्स के लिए इससे बेहतर कोई ऑप्शन नहीं.

  1. Yves Saint Laurent – Y Le Parfum

पिंक पेपर और लैवेंडर का क्लीन एरोमा, पाइन और एम्बर की वॉर्मथ और खुशबू की एक इंटेंस लेयर.वाइब एकदम मॉडर्न, क्रिस्प और पॉलिश्ड.यंग प्रोफेशनल्स या वे लोग जो एक ऐसी खुशबू चाहते हैं जो ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह चल जाए, उनके लिए यह फ्रेग्रेन्स फर्स्ट एंड ओनली चॉइस है.

अगर आप इस विंटर अपना सिग्नेचर परफ्यूम ढूंढ रहे हैं, तो ये पांच फ्रेग्रेन्स स्टाइल, लक्जरी और लास्टिंग-इम्पैक्ट all-in-one देते हैं.

कुछ क्लीन? Bleu de Chanel L’Exclusive
कुछ यूनिक? Montblanc Explorer Extreme
कुछ हाई-फैशन और बोल्ड? Tom Ford Oud Voyager
कुछ क्लासी? Dior Homme
कुछ मॉडर्न-क्रिस्प? YSL – Y Le Parfum

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

4 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

7 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

8 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

9 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

9 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

9 hours ago