राज्य

जम्मू-कश्मीर में अशोक स्तंभ चिह्न तोड़फोड़ पर गरमाई सियासत, उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल तो महबूबा मुफ्ती ने जताया विरोध

जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों अशोक स्तंभ चिह्न को क्षति पहुंचाने के मामले पर सियासत गरमा गई है. 5 सितंबर को जम्मू-कश्मीर की एक दरगाह में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी.

क्या है मामला ?

दरअसल शुक्रवार को श्रीनगर की प्रसिद्ध हजरतबल दरगाह में ईद-ए-मिलाद के मौके पर लगी अशोक स्तंभ चिह्न वाली शिलापट्ट को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी, जिसमें महिलायें भी शामिल थीं. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ,लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी, जिसके बाद घटना पर राजनीतिक बहस छिड़ गई.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाये सवाल

सीएम उमर अब्दुल्ला ने दरगाह पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह लगाए जानें पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘ मैंने कभी किसी धार्मिक स्थल पर राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल होते नहीं देखा. तो फिर हजरतबल दरगाह के पत्थर पर यह प्रतीक चिन्ह लगाने की जरूरत ही क्या थी? क्या सिर्फ काम पूरा होना ही काफी नहीं था?’ इसके साथ ही उन्होंने तोड़फोड़ में शामिल लोगों पर जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) लगाने की पर चिंता जाहिर की.

महबूबा मुफ्ती ने जताया विरोध

वहीं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने दरगाह पर अशोक स्तंभ वाली शिलापट्ट लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि ‘यह विरोध राष्ट्रीय प्रतीक के खिलाफ नहीं है, बल्कि इस्लाम मूर्ति पूजा के खिलाफ है. ऐसे में दरगाह पर प्रतीक चिन्ह लगाना गलत और ईशनिंदा है.’

दरख्शां अंद्राबी ने घटना को बताया संविधान पर चोट

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने इस घटना को संविधान पर चोट बताते हुए विरोध करने वालों को उपद्रवी आतंकी करार दिया है. अंद्राबी ने पुलिस और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों से कहा- ‘जब भी विधायक दरगाह जाएं, उनकी तलाशी ली जाए, ताकि उनकी जेब में कोई नोट न हो. जिन लोगों को राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल से समस्या है, उन्हें दरगाह जाते समय राष्ट्रीय प्रतीक वाले नोट नहीं ले जाने चाहिए.’

26 आरोपी हुए गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने वीडियो फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और इस मामले में अब कर 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

news desk

Recent Posts

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

2 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

2 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

3 hours ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

5 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

6 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

7 hours ago