Latest News

नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल में मौत; पुरानी रंजिश से लेकर प्रॉपर्टी विवाद तक, पुलिस खंगाल रही हर एंगल

नई दिल्ली: नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रमोद रोजाना की तरह जिम करने के लिए पहुंचे थे, तभी हमलावरों ने बाहर ही उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रोजाना की तरह जिम पहुंचे थे प्रमोद

बताया जा रहा है कि प्रमोद रोज की तरह जिम करने के लिए The Gym पहुंचे थे। जिम के बाहर पहुंचते ही हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही प्रमोद जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से तुरंत फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल प्रमोद को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस रास्ते से घटनास्थल तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

हत्या के पीछे क्या वजह? कई एंगल पर जांच

पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रमोद को किसी पुराने विवाद के चलते निशाना बनाया गया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।

दिल्ली में इससे पहले भी प्रॉपर्टी डीलरों को निशाना बनाए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे ही एक मामले में पहाड़गंज में मकान खरीदने के बहाने एक हमलावर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पहुंचा था और 5 लाख रुपये की रंगदारी नहीं मिलने पर गोली चला दी थी। हालांकि, नरेला में प्रमोद की हत्या के मामले में पुलिस अभी वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

vineet verma

Recent Posts

लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, नागपुर से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य अब सुलझने की कगार…

2 hours ago

SCO Summit: एक ही मेज पर बैठे राजनाथ सिंह और इशाक डार, भारत ने मंच से दिया सख्त संदेश

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'…

2 hours ago

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…

4 hours ago

अभिजीत दीपके ने रोका आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

4 hours ago

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

5 hours ago