ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर चर्चाओं में हैं। एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से बॉलीवुड में वापसी को लेकर सुर्खियों में रहने के बाद, अब प्रियंका ने हॉलीवुड की एक और बड़ी फिल्म साइन करके अपने फैंस को खुश कर दिया है। एक्ट्रेस अब ऑस्कर विनर एक्टर रसल क्रो “Russell Crowe” के साथ नई साइ-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगी।
‘ब्लूफ्लाई’ एक हाई-ऑक्टेन साइ-फिक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी कांगो के डेंस और मिस्टीरियस जंगलों में सेट है। फिल्म में प्रियंका एक UN ट्रांसलेटर के रोल में नजर आएंगी, जो अपने पास्ट के ट्रामा से डील करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। कहानी में प्लॉट तब ट्विस्ट लेता है जब उसे एक सीक्रेट ‘ब्लैक-ऑप्स’ मिशन पर भेजा जाता है—जहाँ उसका मेन टारगेट एक ऐसे क्रैश हुए एयरक्राफ्ट को ढूंढना है, जिसका ऑफिशियल रिकॉर्ड में कोई वजूद ही नहीं होना चाहिए था।
खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होगी। इसके इंटरनेशनल प्री-सेल्स को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
प्रियंका ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपना वाइब शेयर करते हुए लिखा, “Onto the next…” यानी ‘वाराणसी’ का चैप्टर क्लोज करने के बाद अब वह अपने नेक्स्ट बिग हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह रेडी हैं। बिग स्क्रीन पर प्रियंका और रसल क्रो की यह पावर-पैक जोड़ी देखना ऑडियंस के लिए एकदम सिनेमैटिक ट्रीट होने वाला है।
प्रियंका चोपड़ा लगातार खुद को नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों में ढाल रही हैं। ‘ब्लूफ्लाई’ न केवल उनके करियर का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट साबित हो सकता है, बल्कि यह ग्लोबल सिनेमा में उनकी पकड़ को और भी मजबूत करेगा।
नासिक। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के…
तृषा संग नाम जुड़ने की अटकलों के बीच बड़ा मोड़, चेंगलपट्टू कोर्ट में मामला बंद;…
आसमान से हाई-स्पीड इंटरनेट देने की रेस अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुकी…
केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन विधेयक को दोबारा लाने के संकेत मिलते ही देश…
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर के बाद अब भारत की एक और बेटी…
ऑनलाइन पायरेसी के खिलाफ केंद्र सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई…