लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत पिछले 20 दिनों से चल रहे यू.पी. चेस फेस्टिवल का आज अंडर-15 ओपन वर्ग की प्रतियोगिता के साथ सफल समापन हो गया।
प्रतियोगिता में कुल 9 चक्रों की बाजियां खेली गईं। आज खेले गए अंतिम मुकाबलों में प्रयागराज के याकूब हुसैन ने महाराजगंज के अयांश सिंह को बेहद कड़े मुकाबले में ड्रॉ पर रोकते हुए आधे अंक की बढ़त के साथ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 7.5 अंक अर्जित किए।
वहीं, अंतिम चक्र में गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा (6 अंक) ने वाराणसी के शिवाय सिंह (7 अंक) को रोमांचक मुकाबले में पराजित करते हुए उनकी खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका दिया।
शिवाय सिंह, अयान त्रिखा एवं बिजनौर के स्पर्श कुमार ने 7-7 अंक अर्जित किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर शिवाय सिंह को उपविजेता, अयान त्रिखा को तीसरा तथा स्पर्श कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
महाराजगंज के अयांश सिंह (6.5 अंक) को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को महासचिव ए. के. रायजादा ने शुभकामनाएं देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की।
नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीर जवानों को उनके…
अमरावती: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने 70 वर्षीय महिला और 72 वर्षीय पुरुष के करीब…
भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हो रहे दो मैचों…
राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के साथ…
बांग्लादेश के 25 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन…