क्राइम

होटल की आड़ में अय्याशी का धंधा ! 2 घंटे के लिए मिलते थे कमरे… पुलिस रेड में अन्दर की हालत देख उड़ गए होश

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां होटल की आड़ में चल रहे अय्याशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सोरांव के शास्त्री नगर तिराहे के पास स्थित एक होटल में नाबालिग लड़के और लड़कियों को 2 से 3 घंटे के लिए कमरे किराए पर दिए जा रहे थे। सोमवार को हुई पुलिस की छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

होटल की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

बलिकरनपुर शास्त्री तिराहे के पास एक मकान को होटल के रूप में संचालित किया जा रहा था। बाहर ऑनलाइन होटल बुकिंग का बोर्ड लगा हुआ था, जिससे किसी को शक न हो। लेकिन स्थानीय लोगों ने देखा कि युवक-युवतियां अक्सर होटल में आते और महज 1–2 घंटे में निकल जाते थे। इसी असामान्य गतिविधि ने लोगों को संदेह में डाल दिया। कुछ दिन पहले इस बारे में ACP सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह को गोपनीय सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने चुपचाप जांच शुरू की।

जांच सही पाए जाने पर सोमवार को ACP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरों से कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। होटल का रजिस्टर खंगालने पर पता चला कि उसमें जमकर हेराफेरी की गई थी और लड़कियों की उम्र बढ़ा-चढ़ाकर दर्ज की जाती थी।

700–800 रुपये में कमरा, फोटो दिखाकर होती थी डील

पुलिस के मुताबिक होटल में एक कमरा 700 से 800 रुपये में दिया जाता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अकेले आने वाले युवकों को एलबम में लड़कियों की फोटो दिखाकर “सुविधा” उपलब्ध कराई जाती थी। पूरा सिस्टम इस तरह सेट किया गया था कि बाहर से देखने पर यह सामान्य होटल लगे, लेकिन अंदर अवैध गतिविधियां धड़ल्ले से चल रही थीं।

इस मामले में दारोगा वीरेंद्र नाथ की तहरीर पर होटल मैनेजर अविनाश मौर्या (निवासी नौगांव, सोरांव), मकान मालिक शमशेर और होटल संचालक शिवानंद (निवासी बहरिया) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल मैनेजर अविनाश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मकान मालिक और संचालक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

ACP सोरांव का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गोरखधंधा कब से और किन-किन लोगों की मिलीभगत से चल रहा था।

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

6 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

8 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

9 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

9 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

10 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

10 hours ago