खेल

प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक रन से हार के चलते गत विजेता काशी का सफर खत्म

लखनऊ। कप्तान प्रशांत वीर की नाबाद 58 रन की तूफानी पारी के बाद कार्तिक सिद्धू की हैट्रिक और आखिरी गेंद पर वंश के शानदार कैच की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के एलिमिनेटर मुकाबले में काशी रुद्रास को एक रन से हराकर खिताबी दौड़ में खुद को बरकरार रखा।

नोएडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में काशी की टीम रोमांचक मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। प्रशांत वीर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ नोएडा किंग्स खिताब की दौड़ में बनी हुई है, जबकि गत विजेता काशी रुद्रास का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया।

आज मैच की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर सतीश महाना ने यूपी टी-20 लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में क्रिकेट को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। ऐसी लीग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लीग प्रदेश के क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच उपलब्ध करा रही है। इसके माध्यम से प्रदेश में क्रिकेट का स्तर भी लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, आयोजन समिति के सदस्य फैसल शेरवानी, यूपीसीए के मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

औपचारिक शुरुआत के बाद काशी रुद्रास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा किंगस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 रन के कुल स्कोर पर उसके दो शीर्ष बल्लेबाज विकेट गंवा बैठे।

सलामी बल्लेबाज शोएब राजपूत (1) को तीसरे ओवर में ऋषभ राजपूत ने एलबीडब्लू आउट किया। इसके अगले ही ओवर में आदित्य शर्मा चार रन बनाकर संगम सिंह की गेंद पर अभिषेक गोस्वामी को कैच थमा बैठे।

फिर माधव कौशिक ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 24 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए लेकिन सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अटल बिहारी राय ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।

इससे पहले पांचवें ओवर की तीसरी गेंद अटल बिहारी राय ने माधव कौशिक को डॉट गेंद डाली। इसी के साथ इस सीजन में कुल 400 डॉट गेंद का आंकड़ा पूरा हो गया। इस सीजन में अब तक सर्वाधिक डॉट गेंद फेंकने का रिकार्ड लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नाम है जो अब तक तक 113 डॉट गेंदें फेंक चुके है।

आठवें ओवर में अनिवेश चौधरी (3) को संगम सिंह ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद रवि सिंह ने 20 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्के से 31 रन बनाए। उनकी पारी का अंत कार्तिक यादव की गेंद पर शुभम चौबे ने कैच लपककर किया। वहीं कार्तिक सिद्धू ने 10 रन बनाए। नोएडा ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन बना लिए थे कि बारिश के चलते खेल रोक देना पड़ा।

खेल दोबारा शुरू होने के बाद कप्तान प्रशांत वीर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मात्र 28 गेंदों पर 5 चौके व चार छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे छोर पर शिवा सिंह ने 18 गेंदों पर 1 चौके व एक छक्के से नाबाद 14 रन बनाए। इन दोनों ने तेजी से रन बटोरे जिससे अंतिम ओवर में नोएडा के 27 रन बने, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे।

काशी से संगम सिंह ने दो विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
सलामी बल्लेबाज और कप्तान करन शर्मा 10 गेंदों पर महज छह रन बना सके।

न्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ही यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में 8000 रन का आंकड़ा भी पूरा हो गया। करन को अगले ही ओवर की दूसरी गेंद पर प्रशांत वीर ने आउट कर दिया। इसके बाद अभिषेक गोस्वामी ने विराट जायसवाल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी कर काशी को मुकाबले में वापस ला दिया।

इस साझेदारी का अंत 11वें ओवर में हुआ, जब प्रशांत वीर की गेंद पर विराट को विकेटकीपर आदित्य शर्मा ने स्टंप कर पवेलियन भेज दिया। विराट जायसवाल ने 23 गेंदों पर तीन चौके से 20 रन बनाए।

अभिषेक गोस्वामी ने 33 गेंदों पर सात चौके व एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली और अगले ही ओवर में शिवा सिंह की गेंद पर सबस्टीट्यूट बॉबी यादव को कैच थमा बैठे।

उपेंद्र यादव ने 20 गेंदों पर दो चौके से 18 रन बनाए और 19वें ओवर की पहली गेंद पर कार्तिक सिद्धू की गेंद पर पीयूष सिंह काके कैच थमा बैठै। अर्णव बालियान खाता भी नहीं खोल सके और कार्तिक सिद्धू ने अगली गेंद पर उनको कुणाल त्यागी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा।

इसी ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक सिद्धू ने साहब युवराज सिंह (0) को अनिवेश चौधरी के हाथों कैच कराते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। कार्तिक सिद्धू की यह हैट्रिक इस सीजन की दूसरी और लीग की चौथी हैट्रिक रही।

इसके बावजूद शुभम चौबे ने 26 गेंदों पर दो चौके व तीन छक्के से 43 रन की पारी खेल उम्मीद कायम रखी। हालांकि दूसरे छोर पर कार्तिक यादव (5) को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वंश ने पवेलियन वापस भेजा।

मैचव इस कदर रोमांचक था कि काशी को मात्र एक गेंद पर दो रन चाहिए थे कि विजय यादव (1) को वंश ने अपनी ही गेंद पर कैच करके काशी के जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया।

news desk

Recent Posts

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

मिजोरम के बल्लेबाज ने नागालैंड के खिलाफ 517 गेंदों में जड़े नाबाद 400 रन, फर्स्ट…

1 minute ago

गौतम गंभीर की रणनीति पर गावस्कर ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी की गहराई के चक्कर में कमजोर हो रही टीम इंडिया की गेंदबाजी?

टीम इंडिया के संतुलन पर गावस्कर की चिंता, बोले- आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के लिए…

34 minutes ago

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में लौटे जुबिन नौटियाल के पिता, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता

उत्तराखंड के सियासी गलियारों में काफी समय से जिस एक कदम को लेकर तरह-तरह के…

57 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई से नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी, कोटा में 15 मिनट में गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने ट्रेन में तलाशी लेकर तीन संदिग्धों को पकड़ा, कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग…

1 hour ago

विजय दशमी 2026: असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व, जानिए शुभ मुहूर्त, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व

हर साल की तरह इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पावन…

2 hours ago